SBI PO 2023 Prelims Result 2023:एसबीआई पीओ प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट sbi.co.in पर घोषित

SBI PO Prelims Result: भारतीय स्टेट बैंक ने आज, 21 नवंबर को एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से देख सकते हैं। बता दें कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को आयोजित की गई थी।

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने ‘रोल नंबर या पंजीकरण संख्या’ और ‘जन्मतिथि’ के साथ लॉग इन करके परिणाम को चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

SBI PO 2023 Prelims Result 2023

SBI PO Prelims Result 2023 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी कि एसबीआई की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के लिए आयोजित किये गए प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर घोषित किया गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2023 प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस पेज उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Result 2023: एसबीआई पीओ रिजल्ट हाइलाइट

भर्ती संगठन का नामभारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
पद का नामपरिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ)
रिक्त पदों की संख्या2000
वेतनमूल वेतन  41960 रुपये+ भत्ता
वर्गएसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023
रिजल्ट तिथि21 नवंबर 2023
आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in

SBI PO Prelims Result 2023 Download Link

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल या नीचे दिए लिंक पर अपने ‘रोल नंबर या पंजीकरण संख्या’ और ‘जन्मतिथि’ के साथ लॉग इन करके एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 तक पहुंच सकते हैं।प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होंगे, एसबीआई मुख्य परीक्षा  05 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। भारतीय स्टेट बैंक का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद के लिए 2000 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।

SBI पीओ मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षण शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।

SBI PO 2023 Prelims Result 2023 कैसे करें चेक 

  • एसबीआई पीओ प्रीलिम रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/Career पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद प्रोबेशनरी ऑफिसर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज पर आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें Link-1एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 लॉगिन लिंक
यहां क्लिक करें Link 2SBI PO RESULT 2023

Leave a Comment