HP Jail Warder Recruitment 2023:हिमाचल प्रदेश वार्डर भर्ती के लिए 23 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

HP Jail Warder Recruitment 2023:हिमाचल प्रदेश में जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर 2023 से शुरू कर दी गयी है जो 22 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्तवपूर्ण जानकारी है। हिमाचल प्रदेश जेल विभाग ने जेल वार्डर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpprisons.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया शुरु होने पर इसी वेबसाइट से आवेदन भी कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की जेलों में वार्डर के 91 पद भरे जाएंगे। इसमें 77 पुरुषों और 14 महिला वार्डर के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है। जोन वाइज जेल वार्डर की भर्ती की जानी है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जेलों में लंबे समय से यह पद रिक्त चल रहे थे। कैदियों को अस्पताल और कोर्ट ले जाने में दिक्कतें पेश आ रहीं थी।

HP Jail Warder Recruitment 2023

हिमाचल प्रदेश राज्य में कारागार और सुधार सेवा विभाग में वार्डर के पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता रखते हैं वे 23 नवंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा।

HP Warder Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही जनरल अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं एससी/ एसटी/ जनरल (होम गार्ड्स) के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्गानुसार 23/ 25/ 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

https://hpprisons.nic.in/Downloads/2023/Advertisement%20notice.pdf

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 200 रुपये एवं एससी/ एसटी/ ओबीसी/ आईआरडीपी/ बीपीएल/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है।

SSC GD Constable Bharti 2023

HP Jail Warder Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

HP Jail Warder Recruitment 2023 Apply online

  • हिमाचल प्रदेश जेल वार्डर भारती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें|
  • इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक लिंक दिखाई देगा|
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे की जानकारी को ध्यान से पढ़िए और एप्लीकेशन फॉर्म भरिए|
  • सबमिट बटन पर क्लिक करिए|

Leave a Comment