मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश|Manav sampada Uttar Pradesh

मानव सम्पदा पोर्टल”Manav Sampada Portal “Manav Sampada Portal Form”ehrms uttar pradesh

आज हम आपके लिए मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश की जानकारी लेकर आए हैं| हम आपको बताएंगे कि Manav sampada Uttar Pradesh 2022 क्या है| आप किस प्रकार मानव सम्पदा पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं|योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) Manav Sampada Portal ने सुविधा की सौगात दी है|Manav Sampada Portal की शुरुआत राज्य मुख्यालय द्वारा सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से सम्बंधित कार्यो के  प्रबंधन प्रणाली के निर्माण के रूप में की गयी है|मानव सम्पदा पोर्टल का प्रयोग मुख्य रूप से  कर्मचारियों द्वारा छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए उपयोग किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MHRD के सहयोग से HRMS प्रबंधन प्रणाली मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत की गयी है।

सरकार राज्य कर्मचारियों का मानव संसाधन प्रबंधन ऑनलाइन करने के लिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने एक मानव संपदा (ehrms.nic.in) नाम से पोर्टल बनाया है। इसमें सभी कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन से लेकर सर्विस बुक के रख-रखाव सहित कई सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। इस वेब पोर्टल पर सभी विभागों को अपने यहां के कर्मियों व अफसरों का विवरण दर्ज किया जाएगा। इससे कर्मियों के रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी। इसके साथ ही इसमें अवकाश लेने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का पूरा प्रबंधन इसी पोर्टल से होगा।

यूपी मानव संपदा पोर्टल

Contents

मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत राज्य मुख्यालय के द्वारा, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सभी विभागों में की है। इस पोर्टल के द्वारा शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी अवकाश के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। यूपी राज्य सरकार ने एमएचआरडी(MHRD) की मदद से एक ऑनलाइन एचआरएमएस(HRMS) प्रबंधन प्रणाली शुरू की है जिससे मानव सम्पदा पोर्टल की सहायता से अब सभी सरकारी विभागों की सभी सेवा पुस्तिकाओं का प्रबंधन किया जाएगा। 

Manav Sampada Portal

पोर्टल का नाम मानव सम्पदा पोर्टल
आरम्भ की गई मानव संसाधन सहायता
लाभार्थी सरकारी कर्मचारी
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य प्रक्रमों को डिजिटल करना
लाभ छुट्टी के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन की सुविधा
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in

संपदा पोर्टल 2022 का उद्देश्य

मानव संपदा पोर्टल 2022 का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की छुट्टी हुई जानकारी के साथ साथ ऑनलाइन आवेदन भी घर बैठे कर सकें और किसी भी काम अनुसार वह ऑनलाइन के माध्यम से छुट्टी का प्रार्थना पत्र लिख सकते हैं । आवेदक को अप्रूवल का इन्तजार करना होता है।

जैसे ही अप्रूवल हो जाता है तो वह छुट्टी के लिए पात्र माना जाता है । इस पोर्टल के माध्यम से रिकार्ड बनाने में भी आसानी होती है और पोर्टल पर कर्मचारी से सम्बन्धित सभी जानकारियां होती है ।

इस तरह से प्रदेश का नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिख सकेगा । अब सरकारी दफ्तरों पर चक्कर लगाना ख़त्म हुआ । मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से लोगों को समय का भी बचत होती है और ₹ का भी बचत होती है ।

मानव संपदा पोर्टल के लिए पात्रता

मानव संपदा पोर्टल के लिए कुछ पात्रता मापदंड है वही लोग इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो इसके पात्र होंगे। यह पात्रता मापदंड निम्नलिखित हैं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन कर्ता को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • जो सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है वह इसके द्वारा छुट्टी ले सकते हैं।
  • यदि आवेदक ने विभाग के द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो वह छुट्टी के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
  • इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी है कि वह इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारी ही इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • मानव संपदा ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही सरकारी कर्मचारी इसका उपयोग कर सकते हैं।

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

वह सभी सरकारी कर्मचारी जो मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट (ehrms.upsdc.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

प्रथम चरण

  • सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
 Manav Sampada Portal
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में eHRMS Login का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जायेगा, यहा आपको नीचे दिए गए विवरणों को दर्ज करना होगा।
    • Department Name
    • Directorate/Headquarters
    • User ID
    • Password
मानव सम्पदा पोर्टल
  • इसके बाद आप चित्र में दिए गए कॅप्टचा कोड को भरकर “Login” बटन पर क्लिक कर दे।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको सत्यापन के लिए अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा

द्वितीय चरण

  • वेबसाइट पर सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, आप “Online Leave” सेक्शन पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से “Apply” विकल्प पर क्लिक कर दे।
मानव सम्पदा पोर्टल
  • इसके बाद आपको “Select Reporting Officer” विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आप ड्रॉप-डाउन मेन्यू में Add A Reporting Officer पर क्लिक करें।
मानव सम्पदा पोर्टल
  • आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा, यहां आपको Select in Online Service विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप गंतव्य में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का चयन करें। रिपोर्टिंग अधिकारी में संबंधित अधिकारी के नाम पर क्लिक करें और सहेजें।
  • अब आगे आप “Apply Leave” विकल्प पर क्लिक करके छुट्टी के तिथि का चयन करके आगे बढे।
  • Leave Days का विवरण स्वचालित रूप से गणना के माध्यम से आ जाएगा। इसके बाद आपको लीव का विवरण दर्ज करना होगा। आपके द्वारा छुट्टी के दौरान रहने के मामले में, पते का उल्लेख किया जाना चाहिए।
मानव सम्पदा पोर्टल
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें। इस तरह, आपका आवेदन ऑनलाइन जमा हो गया है, जिसकी जानकारी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।
  • इस प्रकार यह मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की चरण-दर-चरण जानकारी है।

ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट कैसे देखें?

ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट से संबंधित जानकारी देखने की की प्रक्रिया निचे दी गयी है:

  • सबसे पहले आपको मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
मानव सम्पदा पोर्टल
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीचर्स  अंतर्गत “ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

इस पेज पर आप ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट से सम्बंधित साबसभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आवेदन की स्थिति की जांच

  • सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Public Window सेक्शन में Fact Sheet / P2  का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
मानव सम्पदा पोर्टल आवेदन स्थिति की जांच
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ इस पेज पर आपको डिपार्टमेंटल सम्बन्धी विवरण को भरने के बाद “View Reports” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • मानव सम्पदा पोर्टल छुट्टी के लिए किये गए आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर रो मोबाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

जिलेवार डेटा एंट्री स्थिति की जांच

  • सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “District Wise Data Entry Status” का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Check District Wise Data Entry Status
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, यहाँ आपको सभी पूछी गई जानकारियों को भर देना है।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आप दिए गए “View Report” के बटन पर क्लिक कर दे। अब आप District Wise Data Entry Status आसानी से देख सकते हैं।

ऑफिस लिस्ट कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Public Window” के सेक्शन से “Office List” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी के विवरण जैसे- Department, State HQs, District, Office Type आदि का चयन करके “View Report” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकारआपके सामने ऑफिस लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।

Leave a Comment