Delhi women 2500 scheme:दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना का शुरू कर सकती है। दिल्ली भाजपा शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में योजना शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरू होगा।
दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 हजार रुपए देने का वादा किया था। योजना से 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है।
Delhi Mahila Samman Yojana
दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।
इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं।
दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे’
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया. लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे. दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई. लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया.
bjp 2500 scheme registration
3 पॉइंट में समझें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…
- रजिस्ट्रेशन के लिए 8 मार्च को लॉन्च होगा स्पेशल पोर्टल: महिला समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार 8 मार्च को एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है। इस पोर्टल पर महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन कर सकेंगी।
- लगभग 20 लाख महिलाएं को मिलेगा योजना का फायदा: दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलगा। इसमें से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं मतदाता हैं। सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लॉन्च होगी योजना: महिला समृद्धि योजना की शुरुआत के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 5 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
3 लाख से कम आया होना जरूरी
जानकारी के लिए बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 8 मार्च यानी कि महिला दिवस के दिन ही दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। इसी सिलसिले में आज दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक भी होने जा रही है, माना जा रहा है कि इस योजना का शुभारंभ हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जिन महिलाओं की घरेलू आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है और जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं, वे दिल्ली सरकार से 2,500 रुपये पाने के लिए पात्र होंगी।
किन महिलाओं को मिलेंगे 2500?
अधिकारियों ने कहा कि केवल 18 से 60 वर्ष की आयु के वे लोग, जो सरकारी नौकरी नहीं करते हैं और कोई अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें भाजपा सरकार की महिला समृद्धि योजना के तहत अनुदान मिलेगा। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अनुमान लगाया है कि लगभग 15-20 लाख महिलाए मानदंडों को पूरा करेंगी।
दिल्ली की किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये हर महीने
- महिलाओं की आयु 21-60 वर्ष होनी चाहिए.
- वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं हो.
- कोई अन्य सरकारी सहायता राशि नहीं ले रही हो.
Delhi women 2500 scheme registration
2500 scheme for women registration offical website