
Bihar Board 12th Result 2026: Science/Arts/Commerce रिजल्ट यहाँ देखें,लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे
BSEB Inter Result 2026:बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (Class 12th) परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Bihar Board 12th Result 2026 कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की पूरी संभावना है। ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह के इसी सप्ताह या अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। बता दें, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस बीसीईबी द्वारा ही आयोजित कराई जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षा में सफल हुए छात्रों का कुल प्रतिशत, टॉपर्स का नाम, जिला के आधार पर छात्रों का प्रदर्शन जैसी मुख्य जानकारी साझा की जाएगी।
Bihar Board 12th Result 2026
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कब तक करेगा? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के कौन से स्टूडेंट्स टॉपर रहे? आइए जानते हैं|बिहार के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाली है. जल्द बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट घोषित किया जाने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि 12वीं बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 25 मार्च से पहले कर दी जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स की निगाहें अपने-अपने परिणामों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि ये अंक उनके भविष्य को तय करने में मददगार होते हैं|
Bihar Board 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?
बिहार बोर्ड 2026 का 12वीं रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है. पिछले 3 साल के रिकॉर्ड को देखें तो बिहार बोर्ड ने साल 2025 में 25 मार्च को 12वीं रिजल्ट की घोषणा की थी. साल 2024 में 23 मार्च को 12वीं रिजल्ट की घोषणा की गई. जबकि, साल 2023 में 21 मार्च को 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई. उम्मीद है कि 25 मार्च 2026 से पहले बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का ऐलान कर देगा|
BSEB Result 2026: कैसे और कहां से चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट?
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 या 12वीं रिजल्ट 2026 शो होगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा और उसमें लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें, साथ ही जन्मतिथि भी दर्ज करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट शो होगा जहां से स्कोरकार्ड भी देख सकेंगे.
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकेंगे.