राजस्थान युवा संबल योजना|युवा संबल योजना|yuva Sambal Yojana|Rajasthan yuva Sambal Yojana|yuva Sambal Yojana Rajasthan|
प्यारे दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में राजस्थान संबल योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार युवा संबल योजना राजस्थान का लाभ उठा सकते हैं| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बेरोजगारी भत्ता स्कीम को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का नाम दिया है|युवा संबल योजना के तहत बेरोजगार पुरुषों को 3000 और महिला एवं विशेष योग्यजनों को 3500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते के रूप में मिलेंगे।
राजस्थान युवा संबल योजना 40 हजार युवाओं को देने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रत्येक युवा को 4 हजार रु प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा।सरकार द्वारा हाल ही शुरू की गई युवा संबल योजना में पंजीकृत युवाओं का ही इसके लिए चयन किया जाएगा। युवा संबल योजना के तहत पंजीकृत युवाओं को 3 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब इनमें से जिन युवाओं का चयन सरकारी योजनाओं के गुणगान के लिए किया जाएगा उन्हें 3 के बजाए 4 हजार रुपए दिए जाएंगे।
राजस्थान युवा संबल योजना
Contents
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को उनका हक़ देते हुए, आर्थिक सहायता करना है| आज के समय में शिक्षा को बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है| देश की अधिकतर जनता अब शिक्षा के प्रति जगरूप हो गई है. नौजवान पैसे कमाने और बड़ा आदमी बनने के लिए कड़ी मेहनत करते है|अच्छी नौकरी सभी का सपना होता है, लेकिन नौकरी न लगने की वजह से वे हताश हो जाते है|कई नौजवान इससे परेशान होकर डिप्रेशन में आ जाते है|युवा वर्ग देश का भविष्य है, जिसके भविष्य को सवारने के लिए सरकार उनकी आर्थिक सहायता कर रही है|
प्यारे दोस्तों इस आर्टिकल का विस्तार से पढ़िए| हम अपने इस आर्टिकल युवा संबल योजना राजस्थान की जानकारी देंगे| हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार युवा संबल योजना का लाभ उठा सकते हैं| किस प्रकार घर बैठे ऑनलाइन राजस्थान मुख्यमंत्री संबल योजना 2019 मैं ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन पंजीकरण कर सकते हैं| आप हमारे आर्टिकल के साथ जुड़े रहे| युवा संबल योजना के लिए क्या जरूरी पात्रता और दस्तावेज रखे गए हैं उसके बारे में में बताया जाएगा|
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में लाभ लेने वाले लाभार्थी
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ राजस्थान का प्रत्यय नागरिक ले सकता है। जिसके पास शिक्षित होने के बावजूद भी रोजगार नहीं है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। यदि कोई महिला ऐसी है जिसका विवाह राजस्थान के किसी मूलनिवासी पुरुष से हुआ है तो वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
Key Highlights Of Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2022
आर्टिकल किसके बारे में है | राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना |
आर्टिकल किस ने लांच किया | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की बेरोजगार नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार युवकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2022 का उद्देश्य
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना है। जिससे कि उन्हें अपने खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर होने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के माध्यम से अब राजस्थान की बेरोजगार नागरिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो पाएंगे और आर्थिक तंगी की फिक्र किए बिना नौकरी ढूंढ पाएंगे।
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में दी जाने वाली राशि
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई संबल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि कुछ इस प्रकार से है।
Category | Amount |
पुरुष | 3000 रूपए |
महिला | 3500 रुपए |
ट्रांसजेंडर | 3500 रुपए |
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप प्रक्रिया
- बेरोजगारी भत्ते की स्वीकृति होने के पश्चात आवेदक को इंटर्नशिप करना अनिवार्य है।
- इंटर्नशिप किसी भी राजकीय विभाग अथवा उपक्रम में प्रतिदिन 4 घंटे की सेवाएं प्रदान करके की जाएगी।
- इंटर्नशिप को भत्ता प्राप्ति अवधि तक निरंतर जारी रखना अनिवार्य है।
- यह अवधि अधिकतम 2 वर्ष की होगी।
- यदि इंटर्नशिप बीच में समाप्त कर दी जाती है तो इस स्थिति में भत्ता बंद कर दिया जाएगा एवं पुन आवेदन अथवा भत्ता प्राप्ति के लिए अयोग्य माना जाएगा।
- इंटर्नशिप कार्यालय समय में की जाएगी।
- यदि इंटर्नशिप प्राप्त करने वाले बेरोजगार नागरिक माह में एक दिवस अनुपस्थित रहते हैं तो इस स्थिति में भत्ता नहीं काटा जाएगा।
- प्रतिमा इंटर्नशिप करने का प्रमाण पत्र 5 तारीख तक अपनी एसएसओ आईडी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
- यह प्रमाण पत्र केवल बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए ही मान्य होगा।
- इस प्रमाण पत्र के आधार पर अन्य किसी नौकरी में प्राथमिकता अथवा श्रम या अन्य कानून के अंतर्गत दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- जिला रोजगार कार्यालय पोर्टल पर अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों की जांच कर बेरोजगारी भत्ता का भुगतान किया जाएगा।
- जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा जिसके माध्यम से योजना की मॉनिटरिंग एवं विभागों में इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।
- जिला कलेक्टर द्वारा इंटर्नशिप कराने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।
- वह सभी नागरिक जो स्वरोजगार प्राप्त करना चाहते हैं एवं किसी वित्तीय संस्थान से या किसी अन्य विभाग की योजना जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा योजना आदि में स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करते हैं तो उस स्थिति में उनको अनुदान के रूप में ब्याज आधारित अनुदान बेरोजगारी भत्ते की दर के अनुसार पुरुष लाभार्थी को ₹48000 एवं महिला, निशक्तजन एवं ट्रांसजेंडर को ₹5400 अथवा वार्षिक ब्याज राशि का 10% जो भी कम हो प्रदान किया जाएगा।
- अनुदान की राशि सीधे बैंक ऋण खाते में जमा कराई जाएगी।
कौशल प्रशिक्षण की प्रक्रिया
- न्यूनतम 3 माह का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है।
- आरएसएलडीसी या फिर आरएसएलडीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में किया कौशल प्रशिक्षण ही मान्य होगा।
- यदि आवेदक द्वारा पूर्व में कोई प्रोफेशनल कोर्स, डिग्री और डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ हो तो 3 माह के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है।
- पात्रता शर्तें पूरी करने के पश्चात आवेदन सत्यापित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-mukhyamantri kisan mitra urja yojana
बेरोजगारी भत्ते की स्वीकृति, भुगतान की प्रक्रिया तथा बजट आवंटन
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के संचालन एवं मॉनिटरिंग रोजगार कार्यालय के माध्यम से की जाएगी।
- इस योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा रोजगार विभाग को बजट आवंटित किया जाएगा।
- यदि किसी लाभार्थी द्वारा अपात्र होने की स्थिति में भत्ता प्राप्त किया जा रहा है तो भुगतान किए गए भक्ते की वसूली की जाएगी एवं लाभार्थी को दंडनीय ब्याज भी जमा करना होगा।
- इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी रोजगार सेवा निदेशालय होगा।
- कौशल प्रशिक्षण के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।
- मासिक आधार पर बेरोजगारी भत्ते की राशि प्रदान की जाएगी।
- भत्ते की राशि का भुगतान इंटर्नशिप प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद किया जाएगा।
- योजना में नए लोग जोड़ने के लिए पोर्टल खुला रखा जाएगा यदि किसी लाभार्थी की नौकरी लग जाती है या किसी कारणवश वह पात्रता से बाहर हो जाता है तो रिक्त स्थान पर नए लाभार्थी आ सकता है।
- इंटर्नशिप प्राप्त कर रहे लाभार्थी को एक पहचान दी जाएगी।
- रोजगार विभाग तथा संबंधित जिला कलेक्टर समय-समय पर इस योजना के संचालन की जांच करेंगे।
यह भी पढ़ें:-राजस्थान कौशल पोर्टल 2022
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना जरूरी पात्रता
- युवा संबल योजना में राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- 21 से 30 वर्ष के पुरुष, व 21 से 35 वर्ष की महिला, विकलांग (दिव्यांग), एसटी, एससी इस योजना के पात्र है. लाभार्थी को अपनी आयु का प्रमाण देने के लिए 10 वीं की मार्कशीट फॉर्म के साथ जमा करनी होगी।
- राजस्थान युवा संबल योजना कम से कम स्नातक पास लाभार्थी योग्य है|
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय (माता-पिता या पति-पत्नी) 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए। आवेदक को आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है|
- परिवार में 2 से अधिक लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिलेगा। एक ही परिवार के 2 लोग ही इसके लिए अप्लाई कर सकते है|
Rajathan Yuva Sambal Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- यह बेरोजगारी भत्ता राजस्थान के पुरुषों को ₹3000 तथा महिलाओं और ट्रांसजेंडर को ₹3500 का प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से राजस्थान के बेरोजगार नागरिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे।
- प्रदेश के नागरिकों को अपनी जरूरतों के लिए अब किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- इसी के साथ देश के नागरिक अपने खर्च की फिक्र किए बिना नौकरी ढूंढ पाएंगे।
- यह बेरोजगार भत्ता 2 साल की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा और यदि किसी नागरिक की 2 साल समाप्त होने से पहले नौकरी लग जाती है तो उसे बेरोजगारी भत्ता नहीं प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ राजस्थान में रहने वाला प्रत्येक बेरोजगार नागरिक उठा सकता है।
Rajasthan Berojgari bhatta 2022
युवा संबल योजना जरूरी दस्तावेज
- आवेदक को अपना आधार कार्ड|
- भामाशाह कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
- इसके अलावा सभी मार्कशीट भी आवेदक को जमा करनी होगी।
- निःशक्त या दिव्यांग को इससे जुड़ा प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है|
- भामाशाह कार्ड राजस्थान में किसी भी योजना के लिए अनिवार्य होता है|
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान
युवा संबल योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन
- सर्वप्रथम आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्किल, एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मैंन्यू के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको जॉब सीकर के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अप्लाई फॉर अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपको अपनी कैटेगरी से हिसाब से सिटीजन, उद्योग या फिर गवर्नमेंट एंप्लॉय के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी।
- अब आपको एक एसएसओ आईडी दी जाएगी।
- आपको लॉगइन पेज पर जाकर एसएसओ आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगइन करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक बनी होंगी और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2022 में आवेदन की स्थिति कैसे देखे
- सर्वप्रथम आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्किल, एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मैंन्यू के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एसएसओ आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी आवेदन स्थिति आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
प्यारे दोस्तों युवा संबल योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन की जानकारी किस प्रकार लगी| अगर आप इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं| हमारे कमेंट बॉक्स पर लिख दीजिए| हम उसका उत्तर अवश्य देंगे| आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर कर सकते हैं| इससे आप राजस्थान की योजनाओं के साथ अपडेट रहेंगे|
Kiyo Bevguf banaya
Sir last date kya h please reply me
Right and nice dicigon