UPSC Notification 2026 Out for 933 Vacancies, UPSC application form 2026, Exam Dates & Eligibility

UPSC CSE Notification 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 4 फरवरी, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है. ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी के साथ ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर जारी नोटिफिकेशन को चेक करने के साथ डाउनलोड कर सकते हैं|

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग की ओर से (UPSC CSE 2026 Notification) जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी आईएएस या आईपीएस बनने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब वे अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 24 फरवरी, 2026 तक मौका दिया गया है। 

UPSC Notification 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2026 की सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कई केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन होगा. कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक फॉर्म भर सकते हैं. आयोग ने आवेदन, एज लिमिट, अटेंप्ट और एग्जाम सेंटर से जुड़े सभी जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं|

UPSC Notification 2026 Overview

ParticularsDetails
Exam Conducting BodyUnion Public Service Commission
Examination NameCivil Services Examination (CSE) 2026
PostsGroup A & Group B Services
Popular ServicesIAS, IPS, IFS, IRS
Application Start Date04 February 2026
Application End Date24 February 2026 (18:00)
Exam LevelNational
Exam FrequencyAnnual
Exam StagesPrelims, Mains, Interview
Exam LanguageEnglish & Hindi
Official Websitesupsc.gov.in, upsconline.nic.in

पात्रता मानदंड

  • सिविल सेवा परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना -1 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • इउम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आयु सीमा 
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 01 अगस्त, 2026 के आधार पर 21 साल और अधिकमत आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. जो इस प्रकार है-

  • SC/ST- 5 साल
  • OBC – 3 साल
  • रक्षा सेवा कार्मिक – 3 साल 
  • एक्स- सर्विसमैन – 5 साल 

उम्मीदवार अपने वर्ग अनुसार दे सकते हैं इतने अटेंप्ट-

  • जनरल/EWS – 06 अटेंप्ट 
  • OBC – 09 अटेंप्ट 
  • SC/ST – असीमित
  • PwBD (GL/EWS/OBC) – 9 अटेंप्ट
  • PwBD (SC/ST) – असीमित

यूपीएससी आवेदन फॉर्म 2026 भरने के चरण

यूपीएससी आवेदन फॉर्म 2026 भरना पूरी तरह से ऑनलाइन है और नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके ही इसे पूरा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सुचारू पंजीकरण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चरण का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।

चरण 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या यूपीएससी ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) पोर्टल पर जाएं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।

चरण 2 – ऑनलाइन पंजीकरण (भाग 1):  नाम, आयु, पता और संपर्क विवरण सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी भरें। सुनिश्चित करें कि विवरण आधिकारिक दस्तावेजों से मेल खाते हों।

चरण 3 – ऑनलाइन आवेदन में सुधार: जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। एक बार जमा करने के बाद, सुधार नहीं किए जा सकते, इसलिए सभी फ़ील्ड को दोबारा जांच लें।

चरण 4 – दस्तावेज़ अपलोड करना (भाग II):  शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर (जेपीजी प्रारूप में) अपलोड करें। यदि लागू हो, तो आयु में छूट का विवरण और भुगतान की पुष्टि प्रदान करें।

चरण 5 – परीक्षा केंद्र का चयन:  उपलब्ध विकल्पों में से पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनें।

चरण 6 – अंतिम जमा करें: आवेदन पत्र जमा करने के लिए “मैं सहमत हूँ” बटन पर क्लिक करें। भविष्य में संदर्भ के लिए पंजीकरण संख्या नोट कर लें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

Leave a Comment