आज हम अपने इस आर्टिकल में हरियाणा संजीवनी योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| हम आपको बताएंगे की mukhyamantri Sanjivani Yojana Haryana क्या है| आप किस प्रकार हरियाणा संजीवनी परियोजना 2022 का लाभ उठा सकते हैं|सरकार राज्य में कोरोना मरीजों के लिए उमंग के बाद अब संजीवनी परियोजना शुरू करेगी। इस परियोजना हलके और मध्यम लक्षणों वाले कोरोना मरीजों की देखभाल तथा उन्हें उनके घरों पर ही इलाज की सुविधा मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश सरकार कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को बाद में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए हर बड़े अस्पताल में उमंग सेंटर खोलने का निर्णय पहले ही कर चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ‘संजीवनी परियोजना’ की शुरुआत सोमवार को करनाल से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर करेंगे। इसे फिर राज्य के बाकी जिलों में संचालित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के अनुसार ‘संजीवनी परियोजना’ अत्यधिक जरूररतमंद लोगों की तत्काल जरूरी चिकित्सा देखभाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ‘संजीवनी परियोजना’ उन ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा देखभाल का विस्तार करेगी, जहां वायरस की दूसरी लहर के फैलने और इस बीमारी के इलाज के बारे में जागरूकता की कमी है। सरकार का मानना है कि सही प्रक्रियाओं और समुचित देखभाल से 90 प्रतिशत से अधिक रोगियों का घर पर ही इलाज किया जा सकता है।