आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं भारत की जनसंख्या कितनी है| इतना तो आपको पता ही होगा की जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वहीं पहले नंबर की बात की जाय तो उस स्थान पर चीन है। लेकिन जिस तरह से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की 2027 तक भारत (India) की जनसंख्या चीन से अधिक हो सकती है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाय तो भारत का विश्व में 7वां स्थान है। वहीं पॉपुलेशन की दृष्टि से सबसे आगे चीन है और उसके बाद भारत का स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत में कुल जनसंख्या की गणना प्रत्येक 10 सालों में की जाती है। यह जानकारी आपको पहले से ही पता होगी क्योंकि न्यूज चैनल पर भारत के जनसंख्या से जुड़े समाचार खूब दिखाए जाते हैं एवं इसके अलावा जनसंख्या से जुड़ी अन्य रिपोर्ट भी प्रदर्शित की जाती है जिससे पता लगता है में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कितना है और वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है।