किसान उड़ान योजना 2022| किसान रेल योजना|Kisan Udan yojana 2022|किसान उड़ान स्कीम|Kisan Udan scheme
प्यारे दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में की जानकारी देने जा रहे हैं हम आपको बताएंगे कि किसान उड़ान योजना 2022 (Kisan Udan yojana) क्या है|किसान उड़ान योजना शुरू होने और किसान रेल चलने से आर्थिकी की रीढ़ सेब सहित अन्य उत्पाद महानगरों व दूरदराज क्षेत्रों में भी सुरक्षित भेजे जा सकेंगे। इससे किसानों व बागवानों को फसल के बेहतर दाम मिलेंगे। आम बजट में नई योजनाओं की घोषणा होने से किसान व बागवान खुश हैं। विशेषकर प्रदेश में सालाना साढ़े चार हजार करोड़ रुपये के सेब कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है।
उड़ान योजना व किसान रेल (kisan rail yojana) के जरिये सेब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। अभी यह तय होना है कि किसान रेल सुविधा हिमाचल में कहां-कहां शुरू होगी। बजट में किसानों व बागवानों के लिए 16 योजनाओं के तहत 2.83 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।उन्होंने कृषि उड़ान योजना का ऐलान करते हुए बताया कि इस योजना के तहत किसानों का सामान विमान से लाया ले जाया जाएगा. हॉर्टिकल्चर काे लेकर भी वित्तमंत्री ने योजनाओं का ऐलान किया|