Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana:बेटियों को UP में मिलेगी मुफ्त स्कूटी, बजट में 400 करोड़ का प्रावधान, जानें कैसे करें अप्लाई

UP Free Scooty Yojana 2026:उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त साल 2026-27 का भारी-भरकम बजट पेश हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस बार बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस करते हुए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के लिए खजाना खोल दिया है, जिससे उच्च शिक्षा पाना अब और भी आसान होगा।

उत्तर प्रदेश बजट 2026 में योगी सरकार ने छात्राओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. मेधावी बेटियों को सशक्त बनाने के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के बजट में भारी इजाफा किया गया है.  वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट 2026 में मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है. रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के लिए 400 करोड़ का बजट मंजूर. जानें कैसे करें आवेदन, क्या है पात्रता और फ्री स्कूटी पाने का पूरा प्रोसेस.

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए बजट 2026 में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेधावी छात्राओं के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana UP} का ऐलान किया है। सरकार ने इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं की मदद करना है जो संसाधनों की कमी या कॉलेज की दूरी के कारण अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ देती हैं।

सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भी है। जितनी भी कामकाजी महिलाएं हैं उनके लिए हमने 7 छात्रावास खोलने का निर्णय लिया है। यह छात्रावास वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में खोले जाएंगे। यह सभी हॉस्टल पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर होंगे।

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना का उद्देश्य और लाभ

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को परिवहन की समस्या से मुक्ति दिलाना है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट प्रस्तुति के दौरान कहा था कि यह योजना न केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. चयनित छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के साथ-साथ हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे|

UP Free Scooty Yojana 2026

सरकार ने इस योजना के तहत कुछ विशेष मानक तय किए हैं।

डिटेल्स महत्वपूर्ण जानकारी 
योजना का नामरानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
किसे मिलेगा लाभकेवल मेधावी छात्राओं (Meritorious Students) को
शैक्षणिक स्तरस्नातक (Graduation) और परास्नातक (PG) छात्राएं
कुल बजट400 करोड़ रुपये
लाभ का प्रकारमुफ्त स्कूटी या स्कूटी हेतु नकद सब्सिडी

कौन-कौन लाभ उठा सकता है? 

  1. मूल निवासी: छात्रा का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  2. मेधावी छात्रा: छात्रा ने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% से 85% (विभिन्न कैटेगरियों के अनुसार) अंक प्राप्त किए हों।
  3. संस्थान: वह किसी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी (और अब कुछ निजी संस्थानों में भी) में नामांकित होनी चाहिए।
  4. आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. एक परिवार एक लाभ: एक परिवार की केवल एक ही बेटी इस योजना का लाभ ले सकती है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप पात्र हैं, तो इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें:

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मार्कशीट (10वीं और 12वीं की अंकतालिका)
  • कॉलेज आईडी/प्रवेश पर्ची 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी।

Up free scooty yojana 2026 apply online

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। सभी छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. Up free scooty yojana 2026 apply online form आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर के साथ साइन-अप करें।
  3. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना शैक्षणिक विवरण और आय की जानकारी भरें।
  4. ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. फॉर्म जमा करने के बाद कॉलेज स्तर पर आपकी मेरिट और जानकारी की जांच की जाएगी।
  6. चयन होने पर आपके जिले के नोडल सेंटर से आपको स्कूटी वितरण की सूचना दी जाएगी।

Leave a Comment