किसान न्याय योजना चौथी किस्त 2022|rajiv gandhi kisan nyay yojana 4th kist|किसान न्याय योजना लिस्ट|राजीव गांधी किसान न्याय योजना list:छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया है। इसका लाभ ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार उन्हें हर साल 6 हजार रुपये देगी।आपको बताते हैं कि राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर योजना (Rajiv Gandhi Grameen Bhumihin Krishi Mazdoor Nyay Yojana) का लाभ गरीब मजदूरों को कैसे मिलेगा। साथ ही इसके लिए क्या-क्या कागजातों की जरूरत पड़ेगी और कौन लोग इसके हकदार होंगे।
गरीब भूमिहीनों के लिए बने इस योजना का नाम पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि भूमिहीन मजदूर परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। भूमिहीन परिवारों को इस योजना की पहली किश्त की राशि सीधे उनके खातों में राहुल गांधी ने ट्रांसफर किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ऐसी योजना लागू की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है
Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
Contents
राजीव गांधी किसान न्याय योजना को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को ₹9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 9 मार्च 2022 को बजट की पेशकश की गई है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वार्षिक सहायता को ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 करने की घोषणा की गई है। जिससे कि किसानों को न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह जानकारी भी प्रदान की गई है कि ₹2500 प्रति क्विंटल की दर से सरकार द्वारा धान की खरीद की गई है। इसके अलावा कई किसानों को बोनस राशि का भुगतान किया गया है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। इस योजना के संचालन से प्रदेश के किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 4th kist 2022
योजना का नाम | किसान न्याय योजना चौथी किस्त 2022 |
इनके द्वारा घोषणा की गयी | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो को धान की अंतर की राशि प्रदान करना |
Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 4th kist 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशुपर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र में किसानों के साथ चर्चा में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही माह मार्च में किया जाएगा। उन्होंनेे किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त आगामी मई में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को प्रदेश के 18 लाख 43 हजार धान उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त जारी करेंगे। इस किश्त में 1 हजार 104 करोड़ 27 लाख रुपए का भुगतान होना है। राज्य सरकार की इस योजना की पिछली तीन किश्तों में 4500 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है।
इसी योजना से प्रदेश के प्रमाणित बीज उत्पादक किसानों को 23 करोड़ 62 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। इस श्रेणी में 4 हजार 777 किसान हैं। 34 हजार 292 गन्ना उत्पादकों को भी योजना में 74 करोड़ 24 लाख का भुगतान हो चुका है। अधिकारियों ने बताया, योजना के तहत इन सभी किसानों को 5 हजार 702 करोड़ 13 लाख रुपए का भुगतान किया जाना था। जिससे 4 हजार 597 करोड़ 86 लाख रुपए दिए जा चुके हैं।
Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana का लाभ
- इस योजना के ज़रिये देश के किसानो को धान के अंतर की राशि का फायदा पहुँचाना ।
- छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना के ज़रिये छत्तीसगढ़ के किसानो की आय में भी बढ़ोतरी होगी ।
- राज्य के किसान अपनी धान की अच्छी खेती कर सकते है ।
- इस Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के किसान उठा सकते है ।
- इस योजना के आवेदन राज्य के केवल धान की खेती करने वाले किसान ही कर सकते है ।
- योजना के अंतर्गत अभी धान, गन्ना और मक्का के किसानों को लिया गया है |
- आगामी दिनों में दूसरी फसलों के साथ-साथ भूमिहीन ग्रामीणों को भी योजना के अंदर लेने का प्लान तैयार किया जा रहा है |
राजीव गांधी किसान न्याय योजना पात्रता का निर्धारण
Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के अंतर्गत सभी श्रेणियों के भूस्वामी एवं वन पत्तादार पात्र होंगे पर संस्तगत भू धारक किसान और रेगहा, बटाईदार, पत्तेदार किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे। किसानों की पात्रता का निर्धारण करते समय सभी कृषि भूमि सीलिंग कानूनों के प्रावधानों का पालन किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई किसान पंजीकृत है और उसकी मृत्यु हो जाती हैं तो इस स्थिति में नामांकित व्यक्ति को आदान सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने के लिए आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि ऋण पुस्तिका, बी–1, आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति आदि जमा करना होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार महतारी जतन योजना
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पात्रता
- समस्त श्रेणी के भूस्वामी एवं वन पट्टा धारी कृषक इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं।
- आदान सहायता केवल योजना के अंतर्गत सम्मिलित फसलों पर ही प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
- संबंधित मौसम में भुइया पोर्टल के संधारित गिरधारी के आंकड़े तथा कृषक के आवेदन में अंकित फसल व रकबे में से जो भी कम हो उक्त फसल या रकबे को आदान सहायता राशि की गणना हेतु मान्य की जाएगी।
- संस्थागत भू धारक बटाईदार लीज कृषक इस योजना का लाभ उठाने के पात्र नहीं है।
छत्तीसगढ़ डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा सहायता योजना
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना पंजीकरण
राजीव गांधी किसान न्याय योजना में आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन
- सर्वप्रथम आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन पत्र होगा।
- अब आप को डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ राजीव गाँधी न्याय योजना
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है जैसे
- यूज़र आईडी
- पासवर्ड
- कैप्चा कोड
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।