राजस्थान कौशल योजना पोर्टल 2022|राजस्थान कौशल पोर्टल|कौशल योजना पोर्टल राजस्थान|Rajasthan Kaushal Vikas Yojana|Rajasthan Raj Kaushal Yojana Portal| Raj Kaushal Portal
आज हम आपके लिए राजस्थान कौशल पोर्टल 2022 की जानकारी लेकर आए हैं| हम आपको बताएंगे कि राजस्थान कौशल योजना पोर्टल क्या है| आप किस प्रकार कौशल योजना पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं|लॉकडाउन के बाद आजीविका छिनने की पीड़ा झेल रहे श्रमिकों को आसानी से रोजगार मिल सके तथा श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे उद्योगों को सुगमता से श्रमिक उपलब्ध हो सकें इसके लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित राजकौशल पोर्टल तथा ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज का शुभारंभ किया।
हलोत ने बीते दिनों कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश से श्रमिकों के पलायन तथा प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए ऑनलाइन लेबर एक्सचेंज बनाने के निर्देश दिए थे। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मात्र दो सप्ताह में ही यह पोर्टल तैयार किया गया है। आवश्यकता को देखते हुए इस पोर्टल को जल्द ही मोबाइल ऎप प्लेटफार्म पर भी लाया जाएगा।
राजस्थान कौशल योजना पोर्टल 2022
Contents
पोर्टल राजकौशल व ऑनलाइन एक्सचेंज सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग ने तैयार किए हैं। इस पोर्टल में 12 लाख प्रवासी श्रमिकों के साथ ही नियोजन कार्यालयों तथा भवन व अन्य संनिर्माण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों, आरएसएलडीसी तथा आईटीआई में प्रशिक्षित कुल 53 लाख से अधिक श्रमिकों और जनशक्ति का डाटा शामिल किया गया है। साथ ही करीब 11 लाख से अधिक नियोक्ताओं को भी इस पर पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा कोई भी श्रमिक इस पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करा सकता है।
Rajasthan Raj Kaushal Yojana Portal Highlights
योजना का नाम | राजस्थान कौशल पोर्टल 2022 |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 5 जून 2022 को |
लाभार्थी | श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना | |
Raj Kaushal Portal
जैसे कोई उद्योग या कंपनी को श्रमिकों या मजदूरों की जरूरत पड़ती है तो राज कौशल पोर्टल उन्हें मजदूरों को प्रदान करने में मदद करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक भी अपनी नौकरी चुन सकते हैं और नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। Raj Kaushal Portal बीते दिनों श्रमिकों के पलायन तथा प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए लॉन्च किया गया है। जल्द से जल्द इस पोर्टल का मोबाइल ऐप भी लांच किया जाएगा। इस पोर्टल पर कुल 53 लाख से अधिक श्रमिकों का डाटा शामिल किया गया है और 11 लाख से अधिक नियोक्ताओं को भी इस पर पंजीकृत किया गया है । इसके अलावा कोई भी श्रमिक या कंपनी इस पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करा सकती है।
राज कौशल योजना 2021 का उद्देश्य
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज कौशल योजना सभी श्रमिकों के लिए लॉन्च की है जिसके अंतर्गत उन सभी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिनकी कोरोनावायरस लॉक डाउन की वजह से नौकरी चली गई है। यह पोर्टल नियोक्ताओं को भी मजदूर प्रदान करवाने में मदद करेगा। यह पोर्टल एक एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा।
राजस्थान कौशल पोर्टल का लाभ
- इसके द्वारा मजदूरो की योग्यता देख कर उनको वह काम दिया जाएगा जिसमें काम में मजदूर पूरी तरह निपूर्ण हो।
- मजदूरों की योग्यता देखने के लिए कौशल स्किल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- यदि श्रमिक जिस कार्य में योग्य हो परन्तु उसे उसी कार्य के लिए फिर से प्रशिक्षण दिया जाए तो वह उसके लिए री-स्किल होगा।
- इस कार्य की गुणवत्ता को बढाने के लिए राज्य सरकार अप-स्किल कोर्स तैयार कर रही है।
कौशल योजना पोर्टल राजस्थान की पात्रता
- आवेदन करने वाला राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- प्रवासी श्रमिक राज कौशल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
- बेरोजगार मजदूर राज कौशल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2022
राजस्थान राज कौशल पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें
चरण 1: राज कौशल के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। www.rajkaushal.rajasthan.gov.in
स्टेप 2: होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना संपर्क नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें बटन पर क्लिक करें। (एसएसओ आईडी बनाएं)
चरण 4: ओटीपी दर्ज करें और पूरा फॉर्म सावधानी से भरें।
चरण 5: सबमिट बटन पर क्लिक करें और आप सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे।
रोजगार की तलाश कैसे करे ?
राज्य के जो श्रमिक अपने लिए रोजगार की तलाश करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे
- सबसे पहले लाभार्थी को राज कौशल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- अब होम पेज पर आपको श्रमिक /जन शक्ति के सेक्शन में रोजगार की तलाश करे का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको सबसे पहले SSO पर लॉगिन करना होगा इसके लिए आपको SSO पर लॉगिन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना यूज़र नाम और पासवर्ड डालना होगा। और फिर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दूसरे चरण में आपको पीछे वाले पेज पर जाना होगा।
- फिर आपको कोई एक विकल्प चुनना होगा जैसे मोबाइल नंबर ,आधार नंबर ,रजिस्ट्रेशन नंबर आदि। फिर आपको नंबर डालना होगा इसके पश्चात् आपको राज कौशल के डाटा में तलाश करे के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप रोजगार की तलाश कर सकते है।
अपना प्रोफाइल कैसे बदले
प्रशिक्षण की आवश्यकता कैसे दर्ज करे ?
- सबसे पहले लाभार्थी को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता दर्ज करे का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको फिर से एक विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद अगले बॉक्स में या तो अपना आधार नंबर डालना होगा या फिर मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भरना होगा।
- इसके बाद आपको राज कौशल के डाटा में तलाश करे के बटन पर क्लिक करना होगा। बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अगले पेज पर प्रशिक्षण की आवश्यकता दर्ज करनी होगी।
उद्योगों के लिए
- सर्वप्रथम आपको राज कौशल योजना की अधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
- अब आपको पंजीकरण की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इसके बाद आपको उद्योग की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
- अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से भरिए।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों के लिए
- सर्वप्रथम आपको राज कौशल योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको पंजीकरण की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इसके बाद आपको सरकारी कर्मचारी की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
- अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से भरिए।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1। क्या मैं राज कौशल के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कर सकता हूं?
उत्तर:। नहीं, राज कौशल पर पंजीकरण आधिकारिक पोर्टल पर किया जाएगा, लेकिन आप ई-मित्र के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
Q2। राज कौशल पोर्टल के क्या लाभ हैं?
उत्तर:। अगर आप बेरोजगार हैं तो राज कौशल पोर्टल के तहत आपको राजस्थान में नौकरी मिलेगी।