rajasthan budget 2022 pdf in hindi|rajasthan budget 2022 highlights|rajasthan budget 2022 23 live|rajasthan budget 2022 in hindi:राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट बुधवार को पेश किया. मुख्यमंत्री ने बजट में महिला, युवा, बुजुर्ग, रोजगार, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग समेत हर पहलू पर राजस्थानवासियों को सौगातें दी हैं|सीएम गहलोत ने 2 घंटे 56 मिनट के इस बजट भाषण में हर तबके पर फोकस करने की पूरी कोशिश की है. इस बार किसानों पर खास केंद्रित बजट अलग से पेश किया गया है. इसमें लघु एवं सीमांत किसानों को मुफ्त बीज से लेकर अनेक घोषणाएं सीएम गहलोत ने की हैं|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने अपने बजट भाषण में राजस्थान (Rajasthan Budget 2022-2023) के लिए कई अहम घोषणाएं कीं. CM गहलोत ने बिजली को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब 50 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जाएगा. इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा. इसके साथ ही बजट में सीएम गहलोत ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास फोकस किया. दोनों क्षेत्रों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं|
राजस्थान बजट 2022-23
Contents
State | Rajasthan Budget 2022 |
Document | Budget 2022-23 |
Chief Minister | Ashok Gehlot |
Format | |
Medium | English & Hindi |
Date Of Presentation | 23 February 2022 |
Official Website | finance.rajasthan.gov.in |
Android App | BUDGET RAJASTHAN |
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में सीकर के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में 100 बेड का अतिरिक्त ब्लॉक बनाया जाएगा. मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सुविधायें उपलब्ध करायी जाएंगी. वहीं पाटोदा में सीएचसी की घोषणा की गई है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की गई है|
Rajasthan Budget 2022 in Hindi
Rajasthan Budget 2022 in Hindi:आज बजट में होगा समावेशी विकास पर जोर, कृषि सेक्टर, कमर्शियल बैंकों की कर्जमाफी, 1 लाख नए सरकारी रोजगार संसाधनों का खाका होगा पेश, 3 या इससे अधिक नए जिले बनाने की घोषणा सम्भव, PHC और CHC में हेल्थ इंफ्रा मजबूती पर फोकस, नए औद्योगिक क्षेत्रों के साथ उद्यमिता कर्ज का बढ़ेगा दायरा, आईटी इंफ्रा में को बजट में मजबूती देने ही है मांग, शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में फैले फाइबर का जाल, सरकार से जुड़ी प्रत्येक योजनाएं
Rajasthan Budget 2022 Highlights
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 10 लाख की गई
सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी 50 करोड़ की लागत से खुलेगा
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ राशि से बनेंगी सड़कें. यह राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की गई है
जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए 600 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च. लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 20 करोड़ रुपये प्रावधान किया. निशुल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए 30 करोड़ रुपये होंगे खर्च.
60 हजार 600 करोड़ से अधिक की जल पनपरियोजनाएं स्वीकृत
हर जिले में साइबर थाने खोले जाएंगे
10 से ज्यादा नए पुलिस थाने खुलेंगे
500 पुलिस मोबाइल यूनिट बनेंगी
पुलिस अभय कमांड के कैमरे बढ़ाकर 30 हजार होंगे
18 जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय और 1000 नए उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा
कोरोना काल में शिक्षा में हुए नुकसान के लिए स्कूली विद्यार्थियों के लिए 3 माह का ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा
सीआईएसएफ की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की जाएगी
राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (RISF) में 2000 कर्मियों की भर्ती होगी
50 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जाएगा|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोबाइल नंबर
100 करोड़ की लागत से ईडब्ल्यूएस विकास कोष के गठन की घोषणा
पर्यटन को राजस्थान मजबूत करने के लिए 1000 करोड़ की घोषणा
मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों पर दिया जाएगा ध्यान
अल्पसंख्यक बालक बालिकाओं के लिए 7 छात्रावास बनाए जाएंगे.
मदरसों में बनाये जाएंगे स्मार्ट क्लास रूम. पहले चरण में करीब 500 मदरसों को बनाया जाएगा स्मार्ट मदरसा