RRB Group D Bharti 2026:Railway Recruitment Board (RRB) ने RRB Group D Recruitment 2026 के तहत 22,195 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। यदि आप 10वीं पास या ITI धारक हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है।
इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और जरूरी तिथियों की पूरी जानकारी मिलेगी।
RRB Group D Bharti 2026
रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अंतिम मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप के 22195 के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 2 मार्च निर्धारित है।.ऐसे में अभी तक किसी कारणवश आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए ऑफिशियल आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान 5 मार्च तक किया जा सकेगा।
RRB Group D Vacancy 2026 Notification – मुख्य जानकारी
- भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
- पद का नाम: ग्रुप D (Level-1)
- कुल पद: 22,195 (संभावित)
- योग्यता: 10वीं पास / ITI
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- नौकरी का स्थान: भारत के विभिन्न रेलवे ज़ोन
RRB हर साल रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप D कर्मचारियों की भर्ती करता है। इस बार भी बड़ी संख्या में पदों की घोषणा की गई है।
10th पास कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अप्लाई
आरआरबी ग्रुप डी पदों पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, 10th के साथ अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
2 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तिथि
इस भर्ती के तहत कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 को शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास प्रमाणपत्र
या - संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI अनिवार्य हो सकता है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC: ₹500
- SC/ST/PwBD/महिला: ₹250
परीक्षा में उपस्थित होने पर आंशिक शुल्क रिफंड भी दिया जा सकता है (RRB नियम अनुसार)।
सैलरी (Salary Details)
RRB Group D कर्मचारियों को Level-1 Pay Matrix (7th CPC) के अनुसार वेतन मिलता है।
- प्रारंभिक वेतन: ₹18,000 प्रति माह
- साथ में: DA, HRA, TA और अन्य भत्ते
कुल मिलाकर शुरुआती सैलरी लगभग ₹22,000–₹25,000 तक हो सकती है।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता | 30 | 30 |
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| सामान्य जागरूकता | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
- परीक्षा अवधि: 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
भर्ती विवरण
रेलवे की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 22195 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोन के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है-
- पश्चिमी रेलवे (मुंबई): 3148 पद
- उत्तर पश्चिमी रेलवे (जयपुर): 974 पद
- उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद): 1183 पद
- दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली): 90 पद
- पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर): 1147 पद
- पूर्वी तट रेलवे (भुवनेश्वर): 803 पद
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर): 1199 पद
- उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली): 3537 पद
- दक्षिणी रेलवे (चेन्नई): 1036पद
- उत्तर पूर्वी रेलवे (गोरखपुर): 1246 पद
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी): 1776 पद
- पूर्वी रेलवे/ मेट्रो कोलकाता: 1206 पद
- मध्य रेलवे (मुंबई): 1979 पद
- पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर): 993 पद
- दक्षिण पूर्वी रेलवे (कोलकाता): 949 पद
- दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद): 1012 पद
RRB Group D Bharti 2026 आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
- आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।
- संबंधित रेलवे ज़ोन का चयन करें।
- “RRB Group D Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट लें।
Read More-RBI Assistant Recruitment 2026
RRB Group D Notification 2026
आरआरबी ग्रुप डी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं। आधार कार्ड या अपने रेलवे अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें। इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें। कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें। फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, 10वीं या ITI पास उम्मीदवार पात्र हैं।
क्या आवेदन केवल ऑनलाइन होगा?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
क्या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, महिला उम्मीदवार भी पात्र हैं।