
सरकार दे रही ₹3000 महीना पेंशन – PM SYM Pension Scheme पूरी जानकारी,18-40 उम्र वालों के लिए सुनहरा मौका
pm sym pension scheme in hindi:असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) चला रही है।
इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर पात्र श्रमिकों को 3,000 रुपये प्रति माह सुनिश्चित पेंशन दी जाती है। जागरूकता के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी गई है।
यह योजना 15 फरवरी 2019 से लागू है और इसे स्वैच्छिक व अंशदायी पेंशन योजना के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसमें श्रमिक जितना मासिक अंशदान करता है, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी उसके खाते में जमा करती है।
PM SYM Pension Scheme 2026
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) स्कीम भारत सरकार ने असंगठित सेक्टर्स के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की थी। यह स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसका उद्देश्य देश के असंगठित सेक्टर्स के श्रमिकों का फ्यूचर सिक्योर करना है। यह स्कीम असंगठित सेक्टर्स से संबंधित उन श्रमिकों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये की मिनिमम मंथली पेंशन सुनिश्चित करती है जिनकी मंथली इनकम 15,000 रुपये तक है। देश के सकल घरेसू उत्पास (GDP) में करीब 50% योगदान देने वाले श्रमिकों के लिए यह स्कीम काफी कार्यगर साबित हो सकती है।
कौन उठा सकता है लाभ?
योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को मिलता है। इसमें रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, निर्माण मजदूर, घरेलू कामगार, मोची, धोबी, खेतिहर मजदूर, ईंट-भट्ठा श्रमिक आदि शामिल हैं।
आवेदन के समय आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए और वह ईपीएफओ, ईएसआईसी या एनपीएस जैसी किसी अन्य सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का सदस्य नहीं होना चाहिए।
PM-SYM के लिए पात्रता
18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए उम्र।
मंथली इनकम 15,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
सड़क विक्रेता, कूड़ा बीनने वाले, रिक्शा चालक निर्माण श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर कृषि श्रमिक, बीड़ी श्रमिक घरेलू कामगार, बुनकर, कारीगर, मछुआरे, चमड़ा कामगार आदि श्रमिकों उठा सकते हैं लाभ।
कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), या राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के अंतर्गत कवर नहीं होना चाहिए। टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए। किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रहा हो।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड
IFSC सहित बचत बैंक खाता या जन धन खाता विवरण
मोबाइल नंबर
योगदान स्ट्रक्चर
18 साल की उम्र में प्रवेश करने वाले वाले श्रमिक को 55 रुपये हर महीने जमा करने होंगे, जबकि सरकार भी इतने ही रुपये का योगदान देगी।
20 साल की उम्र में प्रवेश करने वाले वाले श्रमिक को 65 रुपये हर महीने जमा करने होंगे, जबकि सरकार भी इतने ही रुपये का योगदान देगी।
25 साल की उम्र में प्रवेश करने वाले वाले श्रमिक को 80 रुपये हर महीने जमा करने होंगे, जबकि सरकार भी इतने ही रुपये का योगदान देगी।
30 साल की उम्र में प्रवेश करने वाले वाले श्रमिक को 105 रुपये हर महीने जमा करने होंगे, जबकि सरकार भी इतने ही रुपये का योगदान देगी।
35 साल की उम्र में प्रवेश करने वाले वाले श्रमिक को 150 रुपये हर महीने जमा करने होंगे, जबकि सरकार भी इतने ही रुपये का योगदान देगी।
40 साल की उम्र में प्रवेश करने वाले वाले श्रमिक को 200 रुपये हर महीने जमा करने होंगे, जबकि सरकार भी इतने ही रुपये का योगदान देगी।
60 साल पूरे होने पर श्रमिक को कम से कम 3000 रुपये की मंथली पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
PM SYM Pension Scheme Apply Online
पीएम-एसवाईएम में रजिस्ट्रेशन की सुविधा पूरे भारत में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए उपलब्ध है। इन स्टेप्स में कर सकते हैं रजिस्टर-
आधार और बचत बैंक खाते के साथ किसी सीएससी पर जाएं।
आधार का उपयोग करके बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन दें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
पहली सदस्यता का भुगतान नकद करना होगा।
बैंक खाते से ऑटो-डेबिट सुविधा चुनें।
सफल रजिस्ट्रेशन होने पर पीएम-एसवाईएम कार्ड प्राप्त करें।