प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना|गरीब कल्याण योजना 2021|pm garib yojana|garib kalyan yojana|pradhan mantri garib kalyan yojana|pm garib kalyan yojana upsc|
Updated—PM Garib Kalyan Ann Yojana: कोरोनावायरस की दूसरी लहर (Covid19 Second Wave) के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अप्रैल 2021 में गरीब परिवारों के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार ने राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त अन्न (चावल/गेहूं) मुफ्त में उपलब्ध कराया। अब सरकार ने इस योजना को दिवाली तक बढ़ा दिया है। यानी कि राशनकार्ड धारक अब दिवाली तक राशन कार्ड पर मिलने वाले कोटे के अतिरिक्त 5 किलो फ्री अनाज पा सकते हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2.0 के विस्तार की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार शाम को राष्ट्र के नाम अपने संबोधान के दौरान की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फायदा राशन कार्ड धारक 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा।
कितना मिलेगा फायदा
इस स्कीम में जो अतिरिक्त मुफ्त 5 किलो अनाज घोषित हुआ है, वह राशन कार्ड पर हर माह मिलने वाले राशन के अलावा है। इसे एक उदाहरण से समझें। अगर किसी परिवार के राशनकार्ड में 4 सदस्य हैं और अभी उस पर प्रति सदस्य 5 किलो राशन (चावल/गेहूं) मिलता है तो उस राशन कार्ड पर एक माह में कुल मिलने वाला राशन 20 किलो हुआ। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिवाली तक प्रति सदस्य अतिरिक्त 5 किलो फ्री राशन (चावल/गेहूं) मिलेगा। यानी राशन कार्ड के एक सदस्य पर दिवाली तक कुल 10 किलो राशन रहेगा। इस प्रति सदस्य 10 किलो राशन में से मूल्य केवल 5 किलो राशन का चुकाना होगा और बाकी 5 किलो राशन फ्री मिलेगा। इस तरह 4 सदस्यों के नाम वाले एक राशन कार्ड पर दिवाली तक मिलने वाला कुल राशन 20 किलो के बजाय हुआ 40 किलो।
प्यारे दोस्तों आज हम अपनी इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| जैसा कि आप जानते हैं भारत में आज के समय में कोरोना वायरस एक समस्या कर खड़ी हो गई है| इसके चलते पूरे भारत में लॉक डाउन की समस्या गई है| इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने पीएम गरीब कल्याण योजना की घोषणा की है| गरीब कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है| गरीबों का कल्याण करने के लिए गरीब कल्याण योजना 2021 लेकर आई है|
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित अर्थव्यवस्था और गरीबों की मदद के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का घोषणा किया है| उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लॉकडाउन से प्रभावित गरीब तबके के लोगों की सहायता करेगी|देश के लोगो को तीन महीने तक गेहू 2 रूपये प्रतिकिलो और चावल 3 रूपये प्रतिकिलो की दर से राशन राशन की दुकानों पर दिया जायेगा ।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना|pradhan mantri garib kalyan yojana
Contents
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 80 करोड़ लोगों को सस्ते दर अनाज मिलेगा| केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से कोई भी गरीब खाना को लेकर चिंता न करे| गरीब लोगों को 5 किलो अतिरिक्त अनाज 3 महीने फ्री में मिलेगा| उनको एक किलो दाल भी मुफ्त में मिलेगा| गेहूं, चावल के साथ दाल भी गरीबों को मिलेगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को कैश ट्रांसफर किए जाएंगे|
इस योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों को हर महीने राशन कार्ड की सहायता से 2 रूपये प्रतिकिलो गेहू दिए जायेगा और चावल 3 रूपये प्रतिकिलो उपलब्ध कराये जायेगे ।इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ राशन कार्ड लाभार्थियों को 7 किलो राशन सब्सिडी दी जायेगा|
गरीब कल्याण योजना 2021|pm garib yojana
योजना का नाम | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना |
इनेक द्वारा शुरू किया गया | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | गरीबों का कल्याण करने के लिए गरीब कल्याण योजना 2021 |
उद्देश्य | गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पांच चरण
प्रारंभ में इस योजना के संचालन की घोषणा केवल 3 माह के लिए की गई थी जो कि अप्रैल 2020, मई 2020 तथा जून 2020 था। यह योजना का पहला चरण था। इसके पश्चात जुलाई 2020 से नवंबर 2020 तक इस योजना के दूसरे चरण की घोषणा की गई थी। वर्ष 2021-22 में कोविड-19 महामारी के संकट जारी रहने के कारण अप्रैल 2021 में सरकार द्वारा इस योजना को मई 2021 और जून 2021 की अवधि के लिए विस्तार करने का निर्णय लिया था। यह योजना का तीसरा चरण था। इसके पश्चात सरकार द्वारा इस योजना के चौथे चरण को भी संचालित किया गया जो कि जुलाई 2021 से नवंबर 2021 तक था। इसके पश्चात इस योजना का पांचवा चरण दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक जारी रखने का निर्णय गया है।
मई 2022 तक प्रदान किया जाएगा मुफ्त राशन योजना का लाभ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा 20 दिसंबर 2021 को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें मुफ्त राशन के वितरण को 6 महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब दिल्ली के नागरिकों को 31 मई 2022 तक मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा कैबिनेट बैठक के बाद एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदान की गई। दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को पिछले वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लांच किया गया था।
- पहले यह योजना अप्रैल से जून के लिए आरंभ की गई थी जिसका बाद इस योजना का नवंबर तक विस्तार कर दिया गया था। मई 2021 में दिल्ली सरकार द्वारा जरूरतमंदों को अतिरिक्त मुफ्त राशन देने का फैसला लिया गया था।
- एनएफएसए के तहत निर्धारित पात्रता के अनुसार प्रवासी श्रमिकों, असंगठित श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, घरेलू सहायकों (जिनके पास राशन कार्ड नहीं है) समेत सभी जरूरतमंदों को 5 किलो खाद्यान्न प्रदान किया गया। जिसके कारण गैर पीडीएस गरीब लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है।
- प्रति व्यक्ति को प्रति माह 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम चावल प्रदान किया जाता है। अब तक इस योजना के माध्यम से 20 लाख नागरिकों को लाभ पहुंचा। इसके अलावा एनएसएस के अंतर्गत 7.2 मिलियन लाभार्थियों को मुफ्त खाद धन उपलब्ध करवाया गया है।
उड़ीसा में मार्च 2022 तक प्रदान किए जाएंगे प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी के द्वारा 11 दिसंबर 2021 को राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति अतिरिक्त 5 किलो चावल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह वितरण 4 माह तक निशुल्क प्रदान किया जाएगा। सभी योजना के लाभार्थियों को मार्च 2022 तक अतिरिक्त चावल प्रदान किए जाएंगे। इस वितरण के कारण खाद्य सुरक्षा योजना में नामअंकित लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बराबर लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 915532 परिवारों के 288528 परिवार लाभवंती होंगे। प्रति माह 4571 टन चावल लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। 4 माह तक कुल 18310.64 टन चावल लाभार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा 68.13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा राशन वितरण का महा अभियान
12 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राशन वितरण के लिए महा अभियान आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई की यह अभियान देश का अब तक का सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान है। अंत्योदय एवं डोमेस्टिक राशन कार्ड धारकों को सीधे इस अभियान का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को एवं पात्र परिवारों को दोगुना राशन वितरित किया जाएगा। 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को यह राशन वितरण किया जाएगा। सभी सांसदों एवं विधायकों को इस अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक, श्रमिक एवं किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा यूपी सरकार भी राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार मुक्त गेहूं और चावल प्रदान करेगी। राशन की दुकानों के माध्यम से खाद्य, तेल और नमक भी मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा।
मार्च 2022 तक किया जाएगा योजना का विस्तार
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रतिमाह 5 किलो खाद्यान्न प्रदान किया जाता है। इस योजना को कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल 2020 में 3 महीने के लिए आरंभ किया गया था। तब से इस योजना का 4 बार विस्तार किया गया है। 5 नवंबर 2021 को खाद्य सचिव द्वारा बयान दिया गया था कि 30 नवंबर 2021 के बाद इस योजना का कोई भी विस्तार अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण नहीं किया जाएगा। लेकिन कैबिनेट द्वारा 24 नवंबर 2021 को यह निर्णय लिया गया है कि इस योजना का विस्तार मार्च 2022 तक किया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदान की गई। इस पांचवें चरण के अंतर्गत खाधान पर 53344.52 करोड़ रुपए की अनुमति खाद सब्सिडी होगी। इसके अलावा इस योजन की कुल लागत 2.6 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगी
दिल्ली सरकार द्वारा किया गया योजना का विस्तार
अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चार चरण कार्यान्वित किए जा चुके है। चौथे चरण के अंतर्गत सरकार द्वारा नवंबर 2021 तक अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया गया है। इस योजना के माध्यम से 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन प्रदान किया जाता है। इस योजना को कोरोनावायरस महामारी के कारण सन 2020 में आरंभ किया गया था। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना का विस्तार मई 2022 तक करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र से दिल्ली सरकार द्वारा सभी राज्यों के लिए इस योजना के विस्तार करने का आग्रह किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा कोविड-19 के कारण बेरोजगार हुए लोगों को मद्देनजर रखते हुए केंद्र से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार करने का आग्रह किया गया है।
खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे जी के द्वारा 7 नवंबर 2021 को यह जानकारी प्रदान की गई है कि इस योजना को आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस बात का निर्णय OMSS पॉलिसी के तहत अर्थव्यवस्था में सुधार और खुले बाजार में खाद धन के अच्छे निपटान को देखते हुए लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में किया जाएगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का होली तक विस्तार
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को करोना कॉल के दौरान मुफ्त राशन प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अब इस योजना का होली तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री जी के द्वारा 3 नवंबर 2021 को प्रदान की गई। पहले इस योजना का नवंबर तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ होली तक प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ नागरिकों को लाभ पहुंचा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी जानकारी दी गई की 5 किलो चावल या गेहूं एवं 1 किलो दाल के साथ 1 लीटर खाना बनाने वाला तेल, नमक एवं चीनी भी प्रदान की जाएगी।
गरीब कल्याण योजना के तहत ने योजनाओं का लाभ
प्रधानमंत्री जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश की महिला जनधन खाताधारकों को 3 महीने तक 500 रुपये प्रति माह की राशि प्रदान की जाएगी। इससे लगभग 20 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जायेगा
इंश्योरेंस कवर देने की घोषणा
वित्त मंत्री ने इसके अलावा कोरोना वायरस से लड़ने वालों के लिए 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर देने की घोषणा की. इस योजना से 20 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. इनमें आशा वर्कर्स और डॉक्टर आशा वर्कर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टॉफ शामिल हैं|
दिव्यांगों के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. ये अगले तीन महीने के लिए है. इसे दो किस्त में दिया जाएगा. इस वर्ग के लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा. इस पहल का लाभ लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा.
दीनदयाल योजना
दीनदयाल योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20 लाख तक का लोन दिया जाएगा. पहले इनको 10 लाख तक का लोन दिया जाता था. अगले तीन महीने तक महिला जनधन खाताधारकों को प्रति माह 500 रुपये दिए जाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि इसका फायदा लगभग 20 करोड़ महिलाओं को होगा|
मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा
उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ महिला लाभार्थियों को लाभ मिलेगा. इन्हें तीन महीने तक फ्री सिलिंडर दिए जाएंगे. मनरेगा के मजदूरों की दिहाड़ी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है|
तीन महीने तक EPF सरकार भरेगी
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत के ईपीएफ कंट्रीब्यूशन का भुगतान करेगी. वित्त मंत्री ने कहा सरकार पीएफ कंट्रीब्यूशन कंपनी की 12 प्रतिशत और कर्मचारी की 12 प्रतिशत यानी 24 फीसदी सरकार अदा करेगी. अगले तीन महीने तक EPF सरकार भरेगी. इसका लाभ 100 कर्मचारियों वाली कंपनी को मिलेगा. 15 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को लाभ होगा|
Mai Amit Kumar dubey apse nivedan hai ki ap meri samsyao ka samadhan karege🙏🙏 mai 2 sal se lon ke liye presan hu mujhe Electronic aatachki ki dukan khulna chahta hu kirpya ap meri presani ka smadhan kre 🙏aatm nirbhar bhart bnana hai 🙏