PM Awas Yojana 2026 List

PM Awas Yojana 2026 List जारी – तुरंत देखें आपका नाम है या नहीं!ऐसे चेक करें Beneficiary List @ pmayg nic in

PM Awas Yojana 2026 Beneficiary List:प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के तहत नई लाभार्थी सूची जारी की गई है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे अब ऑनलाइन आसानी से अपना नाम देख सकते हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को ₹1.20 लाख और शहरी परिवारों को ₹2.50 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है।

PM Awas New Beneficiary List: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे परिवारों की मदद के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। केंद्र सरकार ने PMAY की शुरुआत अप्रैल 2016 में की थी। PMAYG, 1985-86 में शुरु की गई इंदिरा आवास योजना (IAY) पर आधारित है। इस योजना का लक्ष्य ‘Housing for All’ यानी ‘सभी के लिए आवास’ है।

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक मुख्य पहल है, जिसका लाभ पूरे देश में दिया जा रहा है। इस सरकारी आवास योजना की शुरुआत 2016 में पक्का घर देने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्ण उद्देश्य है, कि गांव में रह रहने वाले हर व्यक्ति के पास सिमेंट से बना पक्का घर और उसमें साफ पानी, शौचालय और बिजली की सुविधा हो। ताकि लोग स्वस्थ और समानजनक जीवन जी सकें।

केंद्रीय बजट 2026-27 में पीएम आवास योजना को विस्तार देने की घोषणा की गई है, ऐसे में अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। मार्च 2026, के अनुसार पहली किस्त की राशि को लोगों के खाते में भेजना शुरू कर दिया गया है, साथ ही नई सूची भी जारी कर दी गई है। इस लेख में आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट देखने की प्रक्रिया के बारें में जानेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण लाभ 

पीएम आवास योजना 2026 के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते है:

  • पीएम आवास योजना के तहत गांव के ऐसे लोग जो कच्चे घरों में रह रहे है, उन्हे पक्का घर बनाने के लिए पैसा दिया जाता है। इसकी राशि 1,20,000 तक हो सकती है, इस राशि का उपयोग आप अपनी पसंद का घर बनाने में कर सकते है। 
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरों के लिए अलग से पैसा दिया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त शौचालय के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत, पानी के लिए जल जीवन मिशन, बिजली के लिए सौभाग्य योजना और गैस कनेक्शन के लिए उज्जवल योजना के तहत अलग से लाभ दिया जाता है। 
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि पीएम आवास योजना के तहत सरकार ज़मीन खरीदने के लिए पैसे नहीं देती है। सरकारी आवास योजना का लाभ उन्हे दिया जाता है, जिनके पास ज़मीन है और वह कच्चे घर में रह रहे है। हालांकि कुछ राज्यों की अपनी आवास योजनाएं होती है, जो भूमिहीन लोगों तो घर के लिए जमीन उपलब्ध कराती है। 

PM Awas New Beneficiary List 2026

हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची (PM Awas New Beneficiary List) जारी की गई है। इस नई सूची में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने वाले परिवारों के नाम शामिल किए गए हैं। PMAY Urban और PMAY Rural दोनों की सूची पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से तैयार जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हर पात्र व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके। अगर आपका नाम PM Awas New Beneficiary List में शामिल है तो सरकार द्वारा किस्तों में योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे बैंक खाते में भेजेगी। आप Beneficiary List में अपना नाम आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह जानना बहुत आसान है कि आपको आवास योजना के तहत लाभ मिलेगा या नहीं।

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) की 2026 की नई लाभार्थी सूची भारत सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। यह अपडेटेड सूची योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थी अपना नाम pmayg.nic.in या pmaymis.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इन दोनों पोर्टलों पर योजना से जुड़ी सभी जानकारी, रिपोर्ट, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और किश्त से जुड़ी पूरी डिटेल मिल जाती है।

PMAY-G से जुड़े नए अपडेट में ‘AwaasApp’ नाम का मोबाइल ऐप भी शामिल है। यह एंड्रॉइड ऐप लाभार्थियों को अपने घर के निर्माण की स्थिति लाइव देखने, निर्माण स्थल की जियो-टैगिंग करने और किसी भी समस्या पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है।

PM Awas Yojana New List 2026 | Awas Yojana Ki List Kaise Dekhe | PM Aawas  Yojana New List Gramin

PMAY Gramin List 2026 (राज्यवार लिंक)

अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2026 की राज्यवार सूची देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए किसी भी राज्य के लिंक पर क्लिक करें –

राज्यराज्य
आंध्र प्रदेशमहाराष्ट्र
अरुणाचल प्रदेशमणिपुर
असममेघालय
बिहारमिज़ोरम
छत्तीसगढ़ओडिशा
गोवापंजाब
गुजरातराजस्थान
हरियाणासिक्किम
हिमाचल प्रदेशतमिलनाडु
जम्मू और कश्मीरतेलंगाना
झारखंडत्रिपुरा
कर्नाटकउत्तर प्रदेश
केरलउत्तराखंड
मध्य प्रदेशपश्चिम बंगाल

PM Awas Yojana 2026 List कैसे करें?

अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया है, तो आप ऑनलाइन अपना नाम इस तरह से चेक कर सकते हैं:

चरण 1: सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/netiayHome/home.aspx पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर ‘Stakeholders’ पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ विकल्प चुनें।

चरण 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आप दो तरीकों – पंजीकरण संख्या (Registration Number) से या फिर Advanced Search से (यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है) से नाम खोज सकते हैं।

चरण 4: अगर आप Advanced Search का विकल्प चुनते हैं, तो राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत जैसी जानकारी भरें।

चरण 5: ‘Search’ पर क्लिक करते ही आपकी PM Awas Beneficiary List 2025 खुल जाएगी। इस तरह आप आसानी से देख सकते हैं कि आपका नाम इस सूची में है या नहीं।

PM Awas New Beneficiary List 2026: कितनी आर्थिक मदद मिलती है?

PM Awas Yojana के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की सहायता देती है। वहीं शहरी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को ₹2.50 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को इस उद्देश्य के साथ शुरु किया गया है कि हर नागरिक के पास रहने के लिए सुरक्षित घर हो। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *