Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: एक्साइज ड्यूटी घटने के एक दिन बाद कितनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, चेक करें अपने शहर का भाव

petrol diesel price excise duty:सरकार ने 27 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। इस कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट घटे या बढे हैं, इस बात को लेकर बहुत से लोग कन्फ्यूज हैं। आपको बता दें कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में यह कटौती इसलिए की है ताकि रिटेल कीमतों को स्थिर रखा जा सके। आइए जानते हैं कि आज भारत के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल कीमत क्या है?

दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच, केंद्र सरकार ने इस वैश्विक उछाल के असर को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की कटौती की थी।

petrol diesel price excise duty

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को 30 रुपए प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं।

एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती

वित्त मंत्रालय द्वारा 26 मार्च को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये से घटाकर शून्य (0) कर दिया गया है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि शुल्क में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत । Petrol Diesel Rate in City

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.590.03
चेन्नई100.892.39
कोलकाता105.4192.02
बेंगलुरु102.9290.99
हैदराबाद107.4695.7
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.7387.81
चंडीगढ़94.382.45
पटना106.1191.77
भोपाल106.1791.57
पुणे104.0390.49
अहमदाबाद94.4890.16
सूरत94.6290.01
विशाखापत्तनम108.3596.22

नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में ईंधन की कीमतें (Petrol Diesel Rate) स्थिर बनी रहीं, और रोजाना की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.69 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल की कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर रही। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 रुपये और डीजल की कीमत 92.39 रुपये रही, जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल की कीमत 92.02 रुपये रही।

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत: मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹105.41 प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.80 प्रति लीटर है।
  • हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत: हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत ₹107.50 प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत: बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹102.96 प्रति लीटर है।
  • पुणे में पेट्रोल की कीमत: पुणे में पेट्रोल की कीमत ₹103.82 प्रति लीटर है।
  • लखनऊ में पेट्रोल की कीमत: लखनऊ में पेट्रोल की कीमत ₹94.97 प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *