Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Online:क्या आप भी जो पढ़ते हैं वो भूल जाते हैं? पीएम मोदी ने बताई याद रखने की ट्रिक

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration online apply:हर साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स, टीचर्स और अभिभावकों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जाता है. परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार इस प्रोग्राम में जुड़कर सवाल पूछ सकते हैं. इस बार के 9वें एडिशन में पीएम मोदी देश के विभिन्न शहरों के छात्रों से परीक्षा पे चर्चा की. इस बार का मुद्दा पिछले 8वें एडिशन्स से अलग रहा है|एग्जाम के तनाव को दूर करने के उद्देश्य आयोजित किए जाने वाले इस प्रोग्राम में पीएम मोदी से एक छात्र ने सवाल किया कि जो पढ़ते हैं वो भूल जाते हैं, ऐसे में क्या किया जाए. इसका पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया, आइए जान लेते हैं|

परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण बड़े उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई चीजें दीं- पीएम मोदी का स्‍केच, हैंड मेड बुके, पहाड़ में बनने वाली डोलची, त्रिपुरा से कोकोनट की लकड़ी से बना सितार, ऑर्गेनिक चाय (इस पर पीएम मोदी ने कहा कि चायवाले को चाय दे रहे हैं) और असम का गमोछा. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में छात्रों ने जिंदगी से जुड़े कई अहम सवाल किए|

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration

परीक्षा पे चर्चा 2026 में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक शांति भी जरूरी है. पीएम मोदी बच्चों को ‘एग्जाम वॉरियर’ बनने की सलाह देते हैं, जिसका मतलब है कि परीक्षा से डरना नहीं, बल्कि उसका बहादुरी से सामना करना है. पीएम मोदी की सलाह मानकर आप परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं. पीएम मोदी ने अभी तक परीक्षा पे चर्चा में ये 5 मंत्र दिए हैं-

पीएम मोदी के टॉप 5 ‘परीक्षा मंत्र’

  1. परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं.
  2. प्रतिस्पर्धा खुद से, न कि दूसरों से.
  3. डिजिटल फास्टिंग: तकनीक का सही उपयोग.
  4. मुश्किल काम पहले निपटाएं.
  5. एग्जाम वॉरियर बनें, रट्टू तोता नहीं.

क्या है पीपीसी 2026 की थीम

परीक्षा पे चर्चा 2026 की थीम मुख्य चार विषयों पर केंद्रित है। पीपीसी का पहला मुख्य बिंदु परीक्षा का उत्सव है, जिसके तहत छात्रों को बगैर किसी तनाव के परीक्षा को सकारात्मक रूप से देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके बाद राष्ट्र और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को उजागर करना। साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। अंत में चौथा बिंदु भारत को स्वच्छ बनाने के लिए नागरिक जिम्मेदारी के महत्व को भी उजागर करना है। 

क्या है पीएम का गुरुमंत्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से खुद को मुक्त करने के लिए कई बेहतरीन सुझाव दिए हैं। पीएम ने छात्रों से कहा परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपका खुद का एक पैटर्न होना चाहिए। साथ ही आपको अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा भी होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को इंटरनेट पर अपना कीमती समय बर्बाद न करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा भारत में इंटरनेट सस्ता है, इसलिए अपना कीमती समय इंटरनेट पर बिल्कुल भी बर्बाद न करें।

परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में भाग कैसे लें?

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के 9वें संस्करण में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा MyGov पोर्टल पर आयोजित की जा रही है. सभी प्रतिभागियों को बीच MyGov पोर्टल पर बहुविकल्पीय यानी MCQ ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. इसी परीक्षा के आधार पर प्रतिभागियों को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा.

इस कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स अपने सवाल सीधे प्रधानमंत्री से पूछ सकते हैं और उनसे गाइडेंस प्राप्त कर सकते हैं. इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र भाग ले सकते हैं. इसके साथ ही टीचर्स और पेरेंट्स भी MCQ परीक्षा देकर इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी संख्या है.

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration कैसे करें?

  • इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको innovateindia1.mygov.in/ppc-2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Participate Now’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपनी कैटेगरी चुनें, जैसे स्टूडेंट, टीचर या पेरेंट्स.
  • कैटेगरी चुनने के बाद अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें.
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल भरें, जिसमें स्कूल, कक्षा और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • सभी जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन परीक्षा दें.
  • परीक्षा पूरी होने के बाद फॉर्म सबमिट करें, जिसकी पुष्टि आपको होम स्क्रीन पर मिल जाएगी|

pariksha pe charcha 2026 certificate download

Pariksha Pe Charcha 2026 certificate download pdf download

Leave a Comment