मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना|मुख्यमंत्री मेधावी योजना|मेधावी छात्र योजना|मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना|मेधावी छात्र योजना 2022|मेधावी छात्र पुरस्कार योजना mp|मेधावी छात्र योजना मध्यप्रदेश|मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना मध्यप्रदेश|
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना मध्यप्रदेश के राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रोत्साहन योजना है जिसके अंतर्गत अगर राज्य में रहने वाला आर्थिक रूप से कमजोर छात्र राज्य बोर्ड की परीक्षा में 70% अंक प्राप्त करता है या फिर सीबीएसई में 85% अंक प्राप्त करता है तो उसे प्रोत्साहन के रूप में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है यानी कि मध्य प्रदेश कि राज्य सरकार की उसके आगे की शिक्षा का खर्चा उठाती है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि छात्र ही देश का भविष्य है और अगर आज के समय के छात्र योग्य होंगे तो आगे जाकर देश भी विकास की सीढ़ियों पर तेजी से चढ़ेगा। देश में हर कोने में से परिवार रहते हैं जिनमें मेधावी छात्र होते हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के छात्र उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते और वह कम उम्र में ही काम में लग जाते हैं तो ऐसे में बाल मजदूरों की संख्या भी बढ़ती है और जो छात्र जहां पर पहुंचना चाहिए था उसे उसकी योग्यता के अनुसार वह स्थान नहीं मिलता। शायद यही कारण है कि केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा कई स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है और कई संस्थाएं भी इस तरह की स्कॉलरशिप योजना चला रही है।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना|medhavi chhatra yojana 2022
Contents
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए मेधावी विद्यार्थी योजना का आरंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं की परीक्षा में जिन छात्रों ने 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं (माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में) या फिर 85% या फिर उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं (सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित परीक्षा में) उन छात्रों को स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए शिक्षण शुल्क मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। यदि आप Medhavi Chhatra Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और हमारे द्वारा दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। इस योजना की वजह से अब छात्रों की आर्थिक सहायता होगी जिससे कि वह अपनी शिक्षा जारी रख पाएंगे।
MMVY 2022 Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के मेधावी छात्र छात्राये |
उद्देश्य | उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य
जैसे की आप लोग जानते है कि मध्य प्रदेश में बहुत से ऐसी छात्र छात्राये है जो उच्च शिक्षा प्राप्त तो करना चाहते है लेकिन आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण नहीं कर पाते है | इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मेधावी विद्यार्थी योजना को आरम्भ किया है इस योजना के ज़रिये राज्य के मेधावी विधार्थी को स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना | इस योजना के ज़रिये तहत राज्य के मेधावी छात्रों को उच्ची शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उन्नति की ओर ले जाना | इस योजना के ज़रिये मेधावी छात्र छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाना |
मेधावी छात्र योजना 2022 की पात्रता
- जो छात्र 12 वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- सरकारी कॉलेज में प्रवेश के मामले में सरकार फीस का भुगतान करेगी।
- विद्यार्थियों का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है|
- मध्यप्रदेश सरकार 12 वीं कक्षा के बाद छात्रों की फीस ले सकती है।
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के लाभ लेने के लिए छात्रों को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- डिग्री के पूरा होने के बाद छात्रों को 2 साल तक सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करना पड़ेगा।
- लाभार्थियों छात्रों को सरकार के साथ 10 लाख का बांड करना होगा|
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना mp का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता की वार्षिक आय प्रतिवर्ष 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना जरूरी कागजात
- आवेदनकर्ता के पास दसवीं क्लास की मार्कशीट होनी चाहिए|
- आवेदन करने के लिए 12 वीं कक्षा की मार्कशीट भी होना अनिवार्य है|
- आवेदन कर्ता के बाद आधार कार्ड का होना अनिवार्य है|
- उसके पास आवासीय प्रमाण पत्र भी होना चाहिए |
- इस योजना में भाग लेने के लिए उसके पास आय प्रमाण पत्र भी होना चाहिए |
- आवेदनकर्ता के पास और विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रमाणपत्र भी होना चाहिए|
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में आवेदन कैसे करे?
मध्य प्रदेश के जो इच्छुक लाभार्थी Medhavi Chhatra Yojana का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

- इस होम पर आपको Application का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन में से आपको Register On Portal (New Student ) के विकल्प पर क्लिक करना होगा |

- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Enter Your Details , Correspondence Address Details , आदि भरनी होगी ओर फिर घोषणा पत्र को पढ़कर सही का निशान लगाना होगा |
- सभी जानकारी फॉर्म में भरने के बाद आपको Check Form Verification के बटन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपको अपने फॉर्म को चेक करना होगा और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
मेधावी छात्र योजना में लॉगिन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको नीचे Login to Register MMVY Application का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा। इस लॉगिन फॉर्म में आपको यूजरनाम ,एप्लिकेंट आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका लॉगिन हो जायेगा।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना आवेदन की स्थिति कैसे देखे ?
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको Application का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से Track Your Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा |

- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे Applicant ID ओर Academic Year आदि भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको Show My Application के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन का स्टेटस आ जायेगा |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए कोर्सेस की सूची कैसे देखे ?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी योजना के तहत कोर्सेज की सूची देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।
- सबसे पहले लाभार्थियों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको नीचे Courses का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए कोर्सेस की सूची दिखाई देगी।
दोस्तों आपको मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना किस प्रकार कि लगी आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं इससे संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब जरुर देंगे| आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर कर सकते हैं|
80/ valo account me paise kab tak aayeghe
Mujhe yah yojna ka labha naji mila