मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2022|मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना|जय किसान फसल ऋण माफी योजना| एमपी जय किसान फसल ऋण माफी योजना|मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना आवेदन फॉर्म|MP Jai Kisan Rin Mukti Yojana|
प्यारे दोस्तों आज हम अपनी इस पोस्ट में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म की जानकारी लेकर आए हैं| हम आपको बताएंगे की आप किस प्रकार मध्य प्रदेश जय किसान फसल ऋण माफी योजना भरकर लाभ उठा सकते हैं|मध्य प्रदेश मैं कांग्रेस की सरकार है| मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी किसानों का 2 लाख कर्ज माफ करने का फैसला किया है|मध्य प्रदेश जय किसान ऋण मुक्ति योजना 2022(MP Jai Kisan Rin Mukti Yojana 2022 online from) भरना होगा|
हम अपने इस आर्टिकल आपको बताएंगे की आप किस प्रकार मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना का आवेदन फॉर्म भरकर अपना कर्ज माफ करवा सकते हैं|एमपी जय किसान फसल ऋण माफी योजना ऑनलाइन द्वारा लाइव पोर्टल चालू किया गया है, जिस पर किसानों से मिलने वाले जय किसान फसल ऋण माफी योजना आवेदन ऑनलाइन अपडेट किए जाएंगे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने को जय किसान ऋण माफी योजना शुरुआत कर दी है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2022
Contents
एमपी किसान कर्ज माफी योजना से प्रदेश के 55 लाख किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा।मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना एमपी की शुरुआत के साथ अब किसान फॉर्म भरकर कर्जमाफी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 22 फरवरी से राशि किसानों के खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश जय किसान फसल ऋण माफी योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने बैंक से खाद-बीज या केवाईसी के तहत कर्ज ले रखा है।
- हरा फॉर्म-इस ग्रीन फॉर्म को केवल वह किसान ही भर सकते है अपनी कृषि हेतु ऋण लिया है तथा जिसना आधार उनके बैंक अकाउंट से लिंक है
- गुलाबी फॉर्म– इस आवेदन पत्र को केवल वह किसान ही भर सकते है जो इस सरकारी योजना से जुडी किसी भी प्रकार की शिकायत करना चाहते है
- सफेद फॉर्म- इस आवेदन फॉर्म को राज्य के केवल वह किसान ही भर सकते है अपनी कृषि के लिए ऋण तो लिया है परन्तु उनका आधार उनके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है|
- कर्ज माफी की लिस्ट प्रकाशित होने के बाद पंचायतों में हरे और सफेद फार्म मिलेंगे|
- गुलाबी फार्म- किसान लिस्ट के बारे में अपनी आपत्ति दर्ज कराने वाला फार्म|
- 22 फरवरी को राशि किसानों के खातों में आएगी|
MP जय किसान फसल ऋण माफी योजना
हम जानते हैं कि हाल ही में मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है, जिनमे तीन राज्यों क्रमशः मप्र, छत्तीसगढ़, और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है। इस चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का महत्वपूर्ण कारण किसानों का क़र्ज़ माफ़ करना था। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आएगी, उस राज्य में क़र्ज़ माफ़ कर दिया जायेगा। कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में कहा गया था कि 10 दिनों के अंतर्गत सभी किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर दिया जायेगा। मध्य प्रदेश राज्य में श्री कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके द्वारा किसानों का जय किसान ऋण माफ़ी के तहत 2 लाख रुपए तक का क़र्ज़ माफ़ करने का आश्वासन दिया गया। इतना ही नहीं राज्य सरकार का कहना है कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी सूची 2022 भी जारी कर देगी।
किसान कर्ज माफी नई अपडेट
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव जी ने अभियान के रूप में अलग-अलग जिलों की तहसील में किसान सम्मलेन आयोजित करके किसानों को क़र्ज़ माफ़ी प्रमाण पत्र प्रदान किये हैं। मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट 2022 के पहले चरण में 50 हजार रुपए का लोन माफ़ कर दिया गया है। पहले चरण में इस योजना के अंतर्गत 11 हज़ार किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया है। MP कर्ज माफी लिस्ट 2022 का दूसरा चरण पिछले 2 माह से चल रहा है, जिसके तहत ऋण माफ़ी के दूसरे चरण में प्रदेश के सभी बैंकों के 1 लाख रूपये तक का क़र्ज़ माफ़ किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से तहसील के किसानों का दुसरे चरण में 3,749 किसानों के 26 करोड़ 32 लाख रूपये के फसल ऋण माफ़ किये जा रहे हैं |
मध्य प्रदेश जय किसान फसल ऋण माफी अपडेट
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जाने के बाद अब बीजेपी सरकार सत्ता में आयी है और इस बार मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री बने है। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान जी ने कहा है कि कमलनाथ ने किसानो के साथ छल किया है और कहा है कि कमलनाथ ने पिछले वर्ष 60 हज़ार मी टन गेहू ख़रीदे थे। भाजपा शासनकाल में शिवराज चौहान को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद इस बार राज्य सरकार द्वारा 1.30 लाख मी टन गेहू की ख़रीद की गयी है। मुख्यमंत्री के द्वारा किसानो को को आश्वासन दिया गया है की आगे भी किसान भाइयो को फसलों को बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने नहीं दी जाएगी। किसानो के गेंहू के एक-एक दाने को राज्य सरकार द्वारा ख़रीदा जायेगा, किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एमपी मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना जरूरी कागजात
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
- सरकारी या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है तो ऋण खाता पासबुक का पहले पन्ने की फोटोकॉपी|
- सहकारी बैंक या कृषि समिति से लोन लिया गया है तो ऋण खाता पासबुक की जरूरत नहीं|
- जमीन अगर कई पंचायतों में आती है तो जिस पंचायत में उसका घर है, वहां अर्जी जमा होगी|
मध्य प्रदेश जय किसान फसल ऋण माफी योजना हरा सफेद|गुलाबी|एप्लीकेशन फॉर्म
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2022 हरा, सफेद, गुलाबी,एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें
किसान जिस ग्राम पंचायत में निवासरत हैं| वह उसी पंचायत में ग्राम सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व नोडल अधिकारी के पास फार्म जमा कर सकते हैं|निगम सीमा में आने वाले किसान वार्ड ऑफिस में फार्म जमा कर सकते है|
जय किसान ऋण मुक्ति योजना लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें
जय किसान ऋण मुक्ति योजना लिस्ट (jai kisan rin mukti yojana list ) ऑनलाइन चेक करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करिए
Read more मध्य प्रदेश कर्ज माफी लिस्ट
MP Karj Mafi Yojana 2022 List देखे
यदि आप MP Karj Mafi Scheme 2022 List में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको “जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना अंतर्गत लाभान्वित किसानो की सूची“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी। यहां आप अपने जिले अनुसार अपना नाम खोज सकते हैं। इसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार से है –
प्यारे दोस्तों मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना की जानकारी किस प्रकार लगी अगर आप इस से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं हमारे कमेंट बॉक्स पर एक दीजिए| हम उसका उत्तर अवश्य देंगे| आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर कर सकते हैं जिसे आप मध्य प्रदेश की योजनाओं के साथ अपडेट रहेंगे|
Mera naam Gaurav Kumar hai High School aap se request hai
Hamara karja maaf kyon nahin ho raha hai gaon mein sabhi ka
मान्यवर जो किसान समय पर जमा करते है ऋण उनको भी कर्ज माफी में जोड़ा जाए ।