Mahtari Vandana Yojana 25th installment: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “महतारी वंदन योजना” राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक बड़ा ज़रिया बन गई है. इस योजना के तहत अब तक कुल 24 किश्तें सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी हैं. ऐसे में महिलाएं अब 25वीं किश्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं, इसी बीच एक अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि महिलाओं के अकाउंट में ₹1,000 कब आ सकता है और किन महिलाओं को इसका फ़ायदा नहीं मिलेगा.
छत्तीसगढ़ में महिलाएं महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं. इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं की ज़िंदगी में काफ़ी सुधार आया है. इस पैसे से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. चलिए जानते हैं कि 25वीं किस्त कब आएगी|
Mahtari Vandana Yojana
आम तौर पर महतारी वंदन योजना के तहत किस्तें हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं, लेकिन पिछली किस्तों में देरी के कारण 25वीं किस्त की तारीख पक्की नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25वीं किस्त होली से पहले ट्रांसफर हो सकती है. हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है|
इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे महतारी वंदन योजना के पैसे
महतारी वंदन योजना के तहत उन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके परिवार में महिला खुद या कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, इनकम टैक्स भरता है, सरकार में स्थायी, अस्थायी या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी रहा है, अभी या पहले लोकसभा सदस्य है, या परिवार का कोई भी सदस्य विधानसभा, बोर्ड, निगम या मंडल में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के पद पर रहा है।
महतारी वंदन योजना के तहत जो महिलाएं छत्तीसगढ़ की मूल निवासी नहीं हैं और जिनके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स पेयर है या सरकारी नौकरी में है, उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे. इसके अलावा जिन महिलाओं ने e-KYC नहीं कराया है, या जिनकी एप्लीकेशन की जानकारी गलत पाई जाती है, उन्हें भी रकम नहीं मिलेगी.
अगर किसी महिला को पैसे नहीं मिलते हैं, तो वह ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकती है. साथ ही लिस्ट में अपना नाम भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकती है कि उन्हें 25वीं किस्त मिलेगी या नहीं.
Mahtari Vandana Yojana के लाभ (Benefits)
- प्रत्येक पात्र महिला को ₹1000 प्रति माह
- DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि
- अन्य सामाजिक पेंशन योजनाओं में ₹1000 से कम राशि मिलने पर अतिरिक्त सहायता
- आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता
महतारी वंदन योजना की पात्रता क्या है
महतारी वंदन योजना की पात्रता के लिए आवेदक महिला छत्तीसगढ़ की निवासी होनी चाहिए। महिला की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। इस योजना में शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ विधवा, तलाकशुदा और पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक छत्तीसगढ़ की निवासी हो
- आवेदक विवाहित महिला हो
- आवेदन वर्ष की 1 जनवरी को न्यूनतम आयु 21 वर्ष हो
- विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला भी पात्र
- EPIC कार्ड होना आवश्यक
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online:महतारी वंदन योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
महतारी वंदन योजना का पैसा आपको मिलेगा या नहीं, इसे चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें। यहां अपना लाभार्थी क्रमांक नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
महतारी वंदन योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अनंतिम सूची (Mahtari Vandan Yojana Provisional List) दी गई है। इस लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की आधिकारिक साइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ओपन करें।
स्टेप-2: फिर साइट के टॉप पर अनंतिम सूची (Provisional List) पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको महतारी वंदन योजना अनंतिम सूची में नाम देखने के लिए अपना जिला, क्षेत्र, ब्लॉक-नगरीय निकाय, परियोजना, सेक्टर, गांव-वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-4: फिर नीचे एक पेज ओपन होगा बेनिफिशियरी की जानकारी दिखाई देगी, जैसे कि आवेदन क्रमांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, आवेदिका का प्रकार, आवेदिका का वर्ग और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि।
महतारी वंदन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
महतारी वंदन योजना बेनिफिशियरी लिस्ट (Mahtari Vandan Yojana list) में अपना नाम चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना होगा। यहां लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की आधिकारिक साइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां पर आपको सबसे ऊपर के मेन्यू में ‘अंतिम सूची’ का विकल्प दिखाई देगा। यहां पर आपको क्लिक करना हो।
स्टेप-3: इसके बाद एक पेज ओपन होगा, उसमें आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉग-नगरीय निकाय, परियोजना, सेक्टर, गांव-वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: सभी डिटेल दर्ज करने के बाद उसी पेज पर नीचे एक लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें बेनिफिशियरी अपना नाम चेक सकते हैं।


