मजदूर सहायता योजना महाराष्ट्र|महाराष्ट्र कोरोना सहायता योजना| महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना|maharashtra construction workers 2000 yojana|
प्यारे दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में महाराष्ट्र सरकार निर्माण श्रमिकों योजना की जानकारी लेकर आए हैं|दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं पूरे भारतवर्ष में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन लगा हुआ है| आम आदमी का जीवन व्यतीत करने के लिए काफी मुश्किलें आ रही है| इसी मुश्किल का हल करने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है|
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपनी आजीविका गंवा बैठे 12 लाख पंजीकृत निर्माण मजदूरों को 2000-2000 रूपये देने का को निर्णय लिया। ये पाबंदियां 24 मार्च का लगायी गयी थीं जिन्हें बाद में तीन मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया। राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि श्रमिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं और उनके लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करना कठिन हो रहा है क्योंकि निर्माण गतिविधियां लॉकडाउन के चलते थम गयी हैं।
महाराष्ट्र कोरोना सहायता योजना
Contents
कोरोना वायरस संकट से उबरने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पंजीकृत 12 लाख निर्माण श्रमिकों को 2000 रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी लेकिन यह कोरोना वायरस रोकथाम/उन्मूलन के लिए तय नियमों के पालन के आधार पर होगा।राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने यह जानकारी दी। ये राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Maharashtra Construction Workers Yojana new update
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 5476 करोड़ रुपये के निर्धारित पैकेज की भी घोषणा की। इस पैकेज के माध्यम से क़रीब 1 करोड़ 1 लाख श्रमिकों व आदिवासी परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक मदद दी जाएगी। राज्य सरकार के इस पैकेज में ग़रीब व श्रमिक वर्ग का काफ़ी ध्यान रखा गया है।मुख्यमंत्री ठाकरे द्वारा घोषित पैकेज में प्रदेश सरकार के निर्माण कार्य श्रमिक कल्याण योजना के तहत पंजीकृत 12 लाख श्रमिकों, 25 लाख घरेलू श्रमिकों में से प्रत्येक को 1500 का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। पाँच लाख फेरीवालों तथा 12 लाख रिक्शा चालकों के खातों में सीधे पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये हस्तांतरित किये जाएँगे। प्रदेश के 12 लाख आदिवासी परिवारों को प्रति परिवार 2000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
maharashtra construction workers मुख्य तथ्य
योजना का नाम | महाराष्ट्र निर्माण श्रमिकों 2000 सहायता योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 18 अप्रैल 2020 |
लाभार्थी | राज्य के मजदूर परिवार |
उद्देश्य | राज्य के मजदूरों को भत्ता प्रदान करना |
maharashtra construction workers 2000 yojana की पात्रता
सरकार ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपनी आजीविका गंवा बैठे 12 लाख पंजीकृत निर्माण मजदूरों को 2000-2000 रूपये देने का को निर्णय लिया।
निर्माण श्रमिक योजना महाराष्ट्र के मजदूरों को लाभ होगा|
श्रम विभाग, नगर विकास और ग्राम सभाओं में पंजीकृत मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा ।
अगर आपके पास श्रम विभाग, नगर विकास या ग्राम सभाओं में से किसी का भी कोई पंजीकृत सर्टिफिकेट या दस्तावेज नहीं है तो आपको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Dear sir,
I required solar pump from mukhayamantri Krishi sanjivani yojana