किसान रेल योजना|किसान रेल योजना 2022|Kisan Rail Yojana
किसानों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नई ट्रेन की शुरुआत की है। फल और सब्जियों के मालवहन के लिए भारतीय रेल सात अगस्त से अपनी पहली ‘किसान रेल’ सेवा शुरू करने जा रही है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में पेश बजट में जल्दी खराब होने वाले फल एवं सब्जियों जैसे उत्पादों के मालवहन के लिए ‘किसान रेल’ चलाने की घोषणा की थी। इस सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के तहत शीत भंडारण के साथ किसान उपज के परिवहन की व्यवस्था होगी।
रेल मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘इस साल के बजट में जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों के लिए बेहतर आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के वास्ते ‘किसान रेल’ चलाने की घोषणा की गई है|इस योजना को केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे के द्वारा देश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए 7 अगस्त 2022 को पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानो के लिए रेलगाड़िया चलायी जाएगी। जो सब्जी, फल या अन्य कृषि उत्पाद जल्दी ही खराब हो जाते हैं उनको किसान रेल सेवा के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान अथवा मंडियों तक पहुंचाया जायेगा।
किसान रेल योजना 2022
Contents
इस योजना के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने 7 अगस्त को पहली ट्रैन चला रही है। रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसी पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के बीच चलायी जा रही है।यह ट्रेन सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से रवाना हुई और बिहार के दानापुर स्टेशन तक जाएगी। किसान रेल इन दो स्टेशनों के बीच लगभग 1519 किमी का सफर करीब 32 घंटे में तय करेगी|आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में ताजी सब्जियों, फलों, फूल, प्याज तथा अन्य कृषि उत्पादों का उत्पादन होता है। इन उत्पादों को यदि ठीक से रखरखाव नहीं हो तो ये जल्दी खराब हो जाते हैं। ये कृषि उत्पाद नासिक के इन इलाकों से बिहार में पटना, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, मध्य प्रदेश के कटनी, सतना तथा अन्य क्षेत्रों को भेजे जाते हैं।
Kisan Rail Scheme 2022 Highlights
योजना का नाम | किसान रेल योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के किसान भाई |
उद्देश्य | किसानो को फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए ट्रैन की सुविधा प्रदान करना |
किसान रेल योजना के लाभ
- किसान रेल एक तरह की स्पेशल पार्सन ट्रेन होगी जिसमे अनाज, फल और सब्जियों को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।
- इस योजना के तहत शीत भंडारण (Cold Storage) के साथ किसान उपज के परिवहन की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी।
- पहली किसान रेल रूट पर पड़ने वाले चार राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार को इस किसान रेल का फायदा होगा।
- इस योजना के तहत किसानो की फसलों जैसे अनाज , फल , सब्जिया आदि को समय से सुरक्षित ट्रैन के माध्यम से मंडी ,बाजार तक पंहुचा सकते है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में पेश बजट में जल्दी खराब होने वाले फल एवं सब्जियों जैसे उत्पादों के मालवहन के लिए ‘किसान रेल’ चलायी गयी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट
किसान रेल योजना 2022 ऑनलाइन बुकिंग
किसान रेल योजना 2022 का लाभ उठा सकते है।इस योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते है।
जो इच्छुक लाभार्थी किसान इस Kisan Rail Yojana 2022 का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योकि अभी इस योजना के अंतर्गत किसान रेल बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की कोई जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। इस योजना के तहत जैसे की ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर दिया जायेगा|
हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बता देंगे उसके बाद आपके किसान ट्रैन के लिए ऑनलाइन आवेदन करके ट्रैन की बुकिंग कर सकते है|