kali bai scooty yojana 2022 list|kali bai scooty yojana 2022 last date|kali bai scooty yojana|kalibai scooty yojana 2022:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक और मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी मौजूद रहे।समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने स्कूटी प्राप्त करने वाली लाभार्थी छात्राओं से संवाद कर उनसे उनकी पढ़ाई, परिवार की स्थिति, करिअर के लक्ष्य पर चर्चा की तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई योजनाओं पर फीडबैक लिया।
उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जिला कलक्टरों और कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र छात्र-छात्राओं तक जरूर पहुंचाना चाहिए। छात्राओं से संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार धरातल से प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी आगामी योजनाओं को बेहतर बना सकेगी|अब काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत सामान्य वर्ग की आर्थिक पिछड़ा वर्ग(ईबीसी) की मेधावी छात्राओं काे भी स्कूटी दी जाएगी। ऐसी 10वीं कक्षा की 24 व 12वीं कक्षा की 50 बालिकाएं हैं, जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि इंदिरा प्रियदर्शी पुरस्कार जिले में 8 जाति वर्ग में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को दिया जाता है, जो कि प्रत्येक जाति वर्ग में एक-एक स्कूटी ही दी जाती है। सरकारी या निजी विद्यालयों में सामान्य वर्ग की आर्थिक पिछड़ा वर्ग की पढ़ने वाली मेधावी बालिकाओं के लिए यह योजना है।
Kalibai Scooty Yojana 2022 List
Contents
जिसमें 10वीं या प्रवेशिका व 12वीं या वरिष्ठ उपाध्याय विज्ञान, वाणिज्य, कला परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्त करने वाली प्रथम 200-200 छात्राओं को वरियता-क्रमानुसार स्कूटी व प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। इसके लिए वही बालिका पात्र होती हैं, जिनके अभिभावकों की कुल वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है।
निदेशालय से जारी कटऑफ के आधार पर भरतपुर जिले में कक्षा 10 की 24 छात्राएं, कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग की 7, विज्ञान वर्ग की 22 छात्राएं तथा कला वर्ग की 21 छात्राएं सहित 12वीं कक्षा की 50 छात्राओं सहित कुल 74 बालिकाओं का अंतिम रुप से चयनित की गई हैं, जिन्हें स्कूटी दी जाएगी। इनकी सूची हाल में ही निदेशालय के लिए भेज दी गई है।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022
योजना का नाम | कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की छात्राएं |
उद्देश्य | स्कूटी प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 लिस्ट
अब सरकार द्वारा Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana का लाभ सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भी प्रदान किया जाएगा। ऐसे सभी छात्राओं से सरकार द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। लगभग 600 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं इस योजना के माध्यम से लाभवंती होंगी। जिसके लिए सब्जेक्ट के हिसाब से एक मानदंड निश्चित किया गया है। इन 600 छात्राओं में से 55% आर्ट्स की, 40% साइंस की एवं 5% कॉमर्स की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। वह सभी छात्राएं जिन्होंने राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 65% अंक एवं सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। सरकारी स्कूलों की 75% छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी एवं निजी स्कूलों की 25% छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना शेड्यूल
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना | वर्ष | पूर्व में पोर्टल बंद होने की अंतिम तिथि | अब पोर्टल बंद होने की अंतिम तिथि |
उच्च शिक्षा विभाग सभी वर्गों की छात्राओं के लिए | 2020-21 | 30 अप्रैल 2021 | 20 अक्टूबर 2021 |
अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए | 2020-21 | 30 सितंबर 2021 | 20 अक्टूबर 2021 |
अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए | 2020-21 | 30 अप्रैल 2021 | 20 अक्टूबर 2021 |
सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए | 2020-21 | 30 सितंबर 2021 | 20 अक्टूबर 2021 |
अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं के लिए | 2020-21 | 30 अप्रैल 2021 | 20 अक्टूबर 2021 |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना पात्रता
- अभी तक राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- केवल SC/ST/OBC/अन्य अल्पसंख्यक समूह एवं सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- वह बालिका है जो पहले से किसी अन्य स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी है वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि बालिका द्वारा पहले TAD डिपार्टमेंट या फिर स्कूल विभाग से दसवीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर स्कूटी प्राप्त कर चुकी है वह बारहवीं कक्षा के अंकों पर ₹40000 की नकद राशि प्राप्त करने की पात्र है।
- आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपया या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक के माता पिता टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए।
- राजस्थान बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 65% अंक एवं सीबीएसई बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
- लाभार्थी द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
- यदि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने में एवं ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बीच अंतराल है तो छात्रा को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- जनाधार या भामाशाह कार्ड
- नियमित रूप से उपस्थिति का संस्थान द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन प्रोग्राम में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र यदि लाभार्थी दिव्यांग है तो
Read more— राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको रजिस्ट्रेशन के प्रकार में सिटीजन का चयन करना होगा।
- अब आप जान आधार, भामाशाह, फेसबुक या फिर गूगल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगइन करना होगा।
- अब आपको कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
राजस्थान मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 लिस्ट
Kalibai Scooty Yojana 2021 List लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फाइनल लिस्ट ऑफ काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2019-20 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप लाभार्थी सूची देख सकते हैं।