हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन|मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन||एचपी सेवा संकल्प हेल्पलाइन|hp Mukhyamantri Seva Sankalp Helpline|Mukhyamantri Seva Sankalp Helpline|
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। प्रदेश के आम नागरिक इस हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्ष 2019-20 के बजट में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कार्यालय (कॉल सेंटर) राज्य मुख्यालय शिमला के टुटीकंडी में खोला गया है।हिमाचल के दूरदराज क्षेत्र में बैठा कोई भी व्यक्ति अब एक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
तय समय के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किसी भी व्यक्ति को फोन कर पूछेंगे कि क्या उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं? शिकायत पर संबंधित अधिकारी ने क्या कार्रवाई की और सरकारी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी तत्परता से काम कर रहे हैं या नहीं? मंत्री भी लोगों को फोन कर पूछेंगे कि उनकी समस्याओं का निवारण हुआ या नहीं। यदि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बैठे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया होगा तो संबंधित सरकारी कर्मचारी व अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।