ग्राम दर्शन हरियाणा पोर्टल|हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल|Gram Darshan Haryana Portal|gram darshan haryana
प्यारे दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में ग्राम दर्शन हरियाणा पोर्टल की जानकारी लेकर आए हैं| हम आपको बताएंगे कि ग्राम दर्शन हरियाणा क्या है| हम आपको ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा की जानकारी बताएंगे|हरियाणा में पंचायतों के संपूर्ण रिकार्ड को डिजिटल प्लेटफाार्म पर लाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से ‘ग्राम दर्शन पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर हरियाणा की 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डाटा उपलब्ध होगा।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ पोर्टल लांच करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। दुनिया में कहीं भी बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण देख सकेगा।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य य था कि प्रत्येक गांव की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों विशेषकर युवाओं को विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी हो।
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
Contents
ग्राम दर्शन ग्रामीण विकास की योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन और गरीब लोगों के जीवन का उत्थान करने में मदद करेगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत के नागरिकों द्वारा वोटिंग के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए एक तंत्र विकसित किया जाए|मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांवों के कुछ सरपंचों, पंचों और ग्राम सचिवों से भी बातचीत की। इस दौरान सभी ने अपनी समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के समक्ष सांझा किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
Key Highlights Of Haryana Gram Darshan Portal
योजना का नाम | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल |
किस ने लांच किया | हरियाणा सरकार |
उद्देश्य | हरियाणा के ग्रामीण जिलों की पूरी जानकारी स्टोर करना। |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करे |
साल | 2020 |
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य
ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की सभी जानकारी स्टोर करना है। जिससे कि ग्रामीण इलाके में रहने वाले नागरिकों को अपने गांव से संबंधित सभी जानकारी सिंगल क्लिक के माध्यम से मिल जाए। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सरकारी योजनाएं आम नागरिकों तक पहुंच रही है या नहीं।
Gram Darshan Haryana Portal के लाभ
- ग्राम दर्शन’ पोर्टल की शुरुआत के साथ राज्य के प्रत्येक गांव की पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी।
- साथ ही, ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत के नागरिकों द्वारा वोटिंग के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए एक तंत्र विकसित किया जाए।
- ग्राम दर्शन’ का मुख्य उद्देश्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का उपयोग करके ग्रामीणों के लिए ‘ग्राम दर्शन’ को सूचनाओं के हब के रूप में विकसित करना|
- पंचायतों में बेहतर पारदर्शिता, जवाबदेही, दक्षता और आरटीआई अनुपालन सुनिश्चित करना है।
- इस पोर्टल पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी होगी और इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
- ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी आवश्यक कार्यों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
- अब दुनिया में बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण इस वेबसाइट के माध्यम से देख सकता है।
अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहां क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना जिला, खंड एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने परिवार पहचान पत्र की फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपनी मांग/सुझाव/शिकायत न्यूनतम 50 शब्दों में दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपनी मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज कर पाएंगे।
जनप्रतिनिधि लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको जनप्रतिनिधि लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे।
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप जनप्रतिनिधि लॉगिन कर पाएंगे।
विभाग लोगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको विभाग लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपको विभाग का चयन करना होगा।
- अब आपको पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप विभाग लॉगिन कर पाएंगे।