EIL Vacancy 2026

EIL Vacancy 2026: बिना परीक्षा गेट वालों को सरकारी की कंपनी में मिल रही नौकरी, सालाना लाखों में सैलरी पैकेज

EIL MT Recruitment 2026: गेट का वैलिड स्कोरकार्ड है तो आप बिना रिटन एग्जाम दिए सरकारी कंपनी में बढ़िया जॉब हासिल कर सकते हैं। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) मैनेजमेंट ट्रेनी के पद भर रही है। इसके लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। इस भर्ती के लिए ईआईएल अपनी आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर ऑनलाइन आवेदन ले रही है।

EIL मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 डिटेल्स

भर्ती कंपनीइंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL)
पदमैनेजमेंट ट्रेनी (MT)
विज्ञापन संख्याHRD/Rectt./Advt./2025-26/18
ऑफिशियल वेबसाइटengineersindia.com
आवेदन शुरू होने की तारीख20 मार्च 2026
आवेदन करने की अंतिमि तिथि13 अप्रैल 2026
कुल रिक्तियां59
सैलरी₹60,000-₹1,80,000 तक, Appx (21 लाख सालाना पैकेज) इसमें बेसिक पे, डीए, एचआरए, अन्य भत्ते सभी जुड़े हुए हैं।
चयन प्रकियागेट 2026 स्कोर पर शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू
ट्रेनिंग की अवधि1 साल
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशनEIL MT Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंकEIL Vacancy 2026 Apply Online

EIL में मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी 2026

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम इंजीनियरिंग कोर्स बी.ई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने गेट 2026 की परीक्षा पास की हो। केमिकल वालों ने केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कॉरेस्पॉन्डिंग गेट 2026 पेपर क्वालीफाई किया हो।
  • आयुसीमा: 1 जुलाई 2026 को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र 25 वर्ष, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 28 वर्ष, एससी/एसटी- 30 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (सामान्य) 35 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी एनसीएल) 38 वर्ष और एससी/एसटी की 40 वर्ष तक उम्र होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग किया हो. बी.ई या बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) वाले आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. गेट 2026 की परीक्षा पास होनी जरूरी है. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कॉरेस्पॉन्डिंग गेट 2026 परीक्षा पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं. योग्यता जाने के लिए सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर लीजिए|

चयन प्रक्रिया और सैलरी?

चयनित प्रक्रिया के तहत गेट 2026 स्कोर पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. चयन होने के बाद 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक यानी करीब 21 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी लग सकेगी. इसमें बेसिक पे सैलरी के अलावा डीए, एचआरए समेत अन्य भत्ते संबंधित फायदे दिए जाएंगे|

आवेदन करने के लिए आयु सीमा?

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 25 साल तक 
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 28 साल तक 
  • एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तक 
  • पीडब्ल्यूबीडी (सामान्य) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तक 
  • पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 38 साल तक 
  • एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 साल तक 

EIL MT भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

  • इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Recruitment सेक्शन में Recruitment of Management Trainees सेक्शन में जाएं।
  • अब Post to Apply में आप जिस भी पद पर अप्लाई करना चाहते हैं, उस पद को चुन लें।
  • New Registration Details पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरते जाएं।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित जगह नोट कर लें। आगे भी आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल और अन्य तरह की सभी जानकारियां भर दें।
  • GATE-2026 का रजिस्ट्रेशन नंबर भी आपको मेंशन करना हो।
  • अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ .jpg/.jpeg फॉर्मेट में 75KB साइज में अपलोड करें। हस्ताक्षर 25KB में जाति प्रमाण पत्र 500KB में अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

मैनेजमेंट ट्रेनी कंस्ट्रक्शन या अन्य पद अभ्यर्थी एक बार में एक ही पद के लिए अप्लाई कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *