CTET Result 2026

CTET Result 2026 LIVE: सीटेट पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रोसेस और पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी

CTET Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी फरवरी रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्टों में किया गया था। वहीं, बिहार को एग्जाम सेंटर में एग्जाम का आयोजन 1 मार्च, 2026 को दोबारा किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

CBSE CTET 2026 Result Date Time LIVE Updates: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Result 2026

CBSE की ओर से सीटीईटी आंसर – की 12 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई थी। जिसपर आपत्ति दर्ज कराने का समय उम्मीदवारों को 15 मार्च, 2026 तक दिया गया था। 

सीटीईटी का रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाता है। उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

CTET Result 2026 kab tak aayega: हाइलाइट्स 

सीटीईटी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट से जुड़े अन्य अपडेट उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

विवरण जानकारी 
परीक्षा का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026
बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा तिथि7 और 8 फरवरी 2026 
उत्तर कुंजी की स्थिति12 मार्च  
रिजल्ट जल्द 
ऑफिशियल वेबसाइटctet.nic.in

CTET मार्किंग स्कीम

कुल प्रश्न: 150

कुल अंक: 150

प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक

नेगेटिव मार्किंग: नहीं

उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

CTET 2026 पासिंग मार्क्स

सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:

सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक)

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 55% (82.5 अंक)

यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे हटाकर सभी उम्मीदवारों को उसके अंक दिए जाते हैं।

CTET Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार सीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं:

पीडीएफ डाउनलोड करें और Save करना ना भूलें।

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 

होम पेज पर, CTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन करने के बाद Roll Number और Date Of Birth डालें।

सबमिट कर Scorecard आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

CTET सर्टिफिकेट की वैधता

CTET पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब CTET सर्टिफिकेट आजीवन (Lifetime) वैध होता है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार इन संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्र सरकार के स्कूल और विभिन्न राज्य सरकारों के स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।

आगे क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, स्कोरकार्ड में सभी डिटेल्स ध्यान से जांचें और CTET सर्टिफिकेट डाउनलोड करके सुरक्षित रखने के साथ आगामी शिक्षक भर्तियों (KVS, NVS, DSSSB आदि) पर नजर बनाए रखें।

CTET Result 2026 Live: ओबीसी कैंडिडेट को कितने पासिंग मार्क्स चाहिए?

सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम पास करने के लिए ओबीसी कैंडिडेट को पेपर 1 और पेपर 2 में 82 मार्क्स चाहिए। 

CTET Result 2026 Live: सीटीईटी रिजल्ट कब आएगा?

सीबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणामो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CTET Result 2026 Live: सीटीईटी रिजल्ट देखने की ऑफिशियल वेबसाइट

सीटीईटी रिजल्ट 2026 देखने की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *