Bihar MLC Election 2022|Bihar Vidhan Parishad Election 2022

bihar vidhan parishad chunav 2022|bihar vidhan parishad election 2022 date|Bihar MLC Election 2022 candidate list|Bihar MLC Chunav 2022 Date|Bihar MLC Election 2022 Result:बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Chunav 2022) के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे दावेदारों का इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद (Bihar Vidhan Parishad Chunav 2022) में स्थानीय प्राधिकार कोटे की रिक्त सभी 24 सीटों पर मतदान के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की ओर से चुनाव के एलान के साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Bihar MLC Election 2022

Contents

 बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है. चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो गया है. ऐसे में हर पार्टी उम्मीदवार के नामों की घोषणा भी कर रही हैबिहार विधान परिषद के लिए 24 सीटों पर होने वाला चुनाव स्थानीय निकाय के आधार पर होना है। इस चुनाव में स्थानीय निकाय के आधार पर चुने गए मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। विधान परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है।

Bihar MLC Chunav 2022 Date

Bihar Vidhan Parishad Election 2022 नौ मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा. 16 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. नामांकन फीस कितनी होगी 17 मार्च को इसका एलान किया जाएगा. वहीं, 23 मार्च तक कैंडिडेट अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे|

शेड्यूल के मुताबिक, 16 मार्च को नामांकन करने की अंतिम तिथि होगी. वहीं 17 मार्च तक चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों के पर्चों की जांच की जाएगी. इसके बाद 21 मार्च तक नामों की वापसी के लिए तारीख तय की गई है. वहीं इसके बाद 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित किया गया है. वहीं इसके बाद 7 अप्रैल को काउंटिंग के बाद बिहार विधान परिषद की खाली सीटों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा.

बिहार वोटर लिस्ट 2022

Bihar MLC Election 2022 candidate list

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कई पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है. जेडीयू 11 सीटों पर लड़ रही है. इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने घोषणा कर दी है. इसको लेकर पार्टी की ओर से मंगलवार को लिस्ट भी जारी कर दी गई है. बताया गया है कि किसे कहां से पार्टी ने टिकट दिया है|

बिहार डीजल अनुदान योजना 2022

Bihar MLC Chunav JDU Candidate List

  • बाल्मीकि सिंह (पटना)
  • राधाचरण साह (भोजपुर-बक्सर)
  • संजय प्रसाद (मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा)
  • मनोरमा देवी (गया-जहानाबाद-अरवल)
  • सलमान रागीब (नवादा)
  • रीना यादव (नालंदा)
  • रेखा पूर्वे ( सीतामढ़ी-शिवहर )
  • विनोद सिंह (मधुबनी)
  • दिनेश प्रसाद सिंह (मुजफ्फरपुर)
  • राजेश राम (पश्चिम चंपारण)
  • विजय कुमार सिंह (भागलपुर-बांका)

वाल्मीकि सिंह होंगे पटना से होंगे जेडीयू के प्रत्याशी
जेडीयू की ओर से जारी लिस्ट के राजधानी पटना से वाल्मीकि सिंह जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. नालंदा से रीना देवी उर्फ रीना यादव को टिकट देने का फैसला लिया गया है. भोजपुर एवं बक्सर से राधाचरण साह तो पश्चिमी चंपारण से राजेश राम जेडीयू के कैंडिडेट होंगे. गया, जहानाबाद और अरवल से मनोरमा देवी तो नवादा से सलमान रागीब को टिकट दिया गया है.

मधुबनी से विनोद कुमार सिंह पर भरोसा
इसके अलावा मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. भागलपुर एवं बांका से विजय कुमार सिंह तो मधुबनी से विनोद कुमार सिंह जेडीयू से एमएलसी प्रत्याशी होंगे. मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा से संजय प्रसाद पार्टी के उम्मीदवार होंगे. 

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं. बिहार एनडीए में बीजेपी-12, जेडीयू-11 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. आरजेडी एवं वाम दल मिलकर 24 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. आरजेडी ने अपने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी.

गौरतलब है कि 29 जनवरी को भाजपा और जदयू के बीच कुल 24 सीटों के बंटवारे में 13 सीटें भाजपा और 12 सीटें जदयू ने लिया था। इसमें भाजपा ने अपने कोटे से एक सीट हाजीपुर रालोजपा को देने का एलान किया था।

भाजपा कहां-कहां लड़ेगी

औरंगाबाद, रोहतास, गोपालगंज, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सहरसा, बेगूसराय, समस्तीपुर और कटिहार सीटों पर भाजपा लड़ेगी। वहीं, भाजपा अपने कोटे से वैशाली सीट लोजपा पारस गुट को दी है। 

बिहार हर घर बिजली योजना

bihar mlc election 2022 bjp candidate list

  • रजनीश कुमार (बेगूसराय-खगड़िया)
  • संतोष कुमार सिंह (रोहतास और कैमूर)
  • पूर्व विधायक सुनील चौधरी या पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह के छोटे बेटे रंजीत सिंह (दरभंगा)
  • तरुण कुमार (समस्तीपुर)
  • दिलीप कुमार जायसवाल (पूर्णिया-अररिया- किशनगंज)
  • अशोक कुमार अग्रवाल (कटिहार)
  • नूतन सिंह (सहरसा-मधेपुरा-सुपौल)
  • मनोज सिंह (सीवान)
  • सच्चिदानंद राय (सारण)
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ गप्पू सिंह (गोपालगंज)

bihar mlc election 2022 rjd list

यहां चेक करें विधान परिषद की सीटों के अनुसार एमएलसी कैंडिडेट्स की लिस्ट 

  1. पटना से कार्तिकेय कुमार
  2. भोजपुर-बक्सर से अनिल सम्राट
  3. गया से रिंकू यादव
  4. नालंदा से वीरमनी कुमार उर्फ बीरन यादव
  5. रोहतास से श्री कृष्ण सिंह
  6. औरंगाबाद से अनुज सिंह
  7. सारण से सुधांशु रंजन पांडेय
  8. सिवान से विनोद जायसवाल 
  9. दरभंगा से उदय शंकर यादव 
  10. पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रोशन उर्फ बबलू देव 
  11. पश्चिम चंपारण से सौरभ कुमार
  12. मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह
  13. वैशाली से सुबोध राय
  14. सीतामढ़ी से कब्बू खीरहर
  15. मुंगेर-जमुई-लखीसराय से अजय सिंह 
  16. कटिहार से कुंदन कुमार 
  17. सहरसा-मधेपुरा से डॉक्टर अजय सिंह
  18. मधुबनी से मेराज आलम
  19. गोपालगंज से दिलीप सिंह 
  20. बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव 
  21. भागलपुर से संजय यादव (सीपीआई) 

तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में 
वहीं, तीन सीटों यानी कि पूर्णिया, समस्तीपुर और नवादा के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी. गौरतलब है कि बिहार एमएलसी इलेक्शन (MLC Election) में समझौता नहीं होने पर कांग्रेस (Congress) राजद (RJD) से अलग होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है|

bihar mlc election 2022 result

Bihar Vidhan Parishad Election 2022 visit offical website

Bihar MLC Election 2022: चुनाव आयोग ने बिहार में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार में विधान परिषद चुनाव 4 अप्रैल को होगा और नतीजे 7 अप्रैल को आएंगे

Leave a Comment