mahila rojgar yojana 2025 bihar online apply:नमस्कार दोस्तों बिहार राज्य के सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है क्योंकि बिहार सरकार द्वारा बिहार के महिलाओं के लिए एक नई योजना लाई है जो योजना का नाम है बिहार महिला रोजगार योजना इस योजना के तहत बिहार के महिलाओं को ₹10000 सहायता राशि के रूप में दिया जाएगा तो जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़े। इसमें हमने आपको पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: क्या आप बिहार राज्य से हैं और आप एक महिला हैं, तो हम आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा आपके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की पहली किस्त प्रदान कर रही है और आगे जरूरत पड़ने पर सरकार महिलाओं को अतिरिक्त 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की जाएगी।
यदि आप Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में आवेदन करके इसका लाभ लेना चाहती है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको जरूरी दस्तावेज, योग्यता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से इस योजना में आवेदन करके इसका लाभ ले पाएगी।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ नामक इस नई पहल को 29 अगस्त, 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृति मिली। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस आर्टिकल के अंत में हम आपको Important Links प्रदान करेंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा, पूरा ले सके।
हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे कि जो भी महिला रोजगार करना चाहती हैं खास कर उन महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि बिहार सरकार द्वारा बिहार महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है इस योजना के तहत बिहार के महिलाओं के खाते में ₹10000 की राशि bihar सरकार द्वारा सितम्बर महीने से ही सभी महिलाओं के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बाते दे की इसकी मंज़ूरी बिहार सरकार की मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया है।
Eligibility for Mukhyamantri mahila rojgar yojana bihar
- आवेदक महिला बिहार की मूल नागरिक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला के पास इस योजना में मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
Documents for Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
यदि आप Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में आवेदन करना चाहती है, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पास बुक
- जीविका का सदस्यता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की मुख्य विशेषताएं : Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
- आर्थिक सहायता: योजना के तहत, सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग इस पूरी व्यवस्था और प्रक्रिया का निर्धारण करेगा, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।
- वित्तीय हस्तांतरण: सितंबर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण शुरू हो जाएगा।
- अतिरिक्त सहायता: रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, आकलन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
- हाट बाजार का विकास: राज्य में गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच मिल सके।

बिहार महिला रोजगार ₹10 हजार के लिए फॉर्म कैसे भरे
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं:
- अपने ग्राम संगठन में आवेदन फॉर्म (अनुलग्नक-1) जमा करें।
- ग्राम संगठन बैठक में फॉर्म चेक करके पास करेगा।
- जानकारी M-A-S पोर्टल पर डाली जाएगी (आधार नंबर जरूरी है)।
- स्वीकृति के बाद पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में जाएगा।
शहरी क्षेत्र की महिलाएं:
- शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा।
- वहां से आवेदन करने पर पैसा बैंक खाते में भेजा जाएगा।
बिहार महिला रोजगार ₹10 हजार के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- मांग प्रपत्र (अनुलग्नक-1):
- नाम, पिता/पति का नाम, पता, जाति।
- बैंक डिटेल (खाता संख्या, IFSC, बैंक का नाम)।
- आधार नंबर।
- SHG का नाम।
- कौन-सा व्यवसाय करना चाहती हैं।
- यह फॉर्म उन महिलाओं के लिए है जो अभी SHG में नहीं हैं।
- इसमें महिला को यह लिखकर देना होता है कि वह सभी शर्तें पूरी करती है।
Read More-PM Viksit Bharat Rozgar Yojana
बिहार महिला रोजगार ₹10 हजार के लिए कौन-कौन लाभ ले सकता है (पात्रता)
- महिला जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।
- एक परिवार से सिर्फ एक महिला को लाभ मिलेगा।
- अगर कोई महिला SHG में नहीं है तो पहले उसे समूह से जुड़ना होगा।
- उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला या उसका पति सरकारी नौकरी में न हो।
- महिला या उसके माता-पिता आयकर दाता न हों।
- परिवार का मतलब: पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे। अगर कोई अविवाहित महिला है और उसके माता-पिता नहीं हैं तो वह अकेले भी लाभ ले सकती है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Online Apply
यदि आप Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में आवेदन करना चाहती है, तो हम आपको बता दे कि अभी तक बिहार सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार सरकार बहुत जल्द ही इस योजना के आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट को जारी करेगी।