Bihar Board 10th Result 2026

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 @results.biharboardonline.com Live Updates: BSEB 10th बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 2026 की डेट और टाइम बोर्ड के अधिकारियों द्वारा 29 से 31 मार्च के बीच घोषित की जाने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड 10वीं का जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in और matricbiharboard.com और results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड10वीं सरकारी रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करें।

Bihar Board 10th Result 2026

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही BSEB 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, 29 से 31 मार्च के बीच जारी हो सकता है। ऐसे में, जिस दिन रिजल्ट जारी होगा, उसी दिन सुबह 10 बजे तक बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख और समय घोषित किए जा सकते हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.bihar.gov.in और matricbiharboard.com और results.biharboardonline.com पर जाना चाहिए।

इसके अलावा, छात्र पोर्टल परपर भी अपने स्कोर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करना होगा। बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2026 के लिए कुल 15,12,687 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।

इससे पहले बिहार बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को BSEB कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया था। बोर्ड ने उसी दिन सुबह रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी भी दे दी थी। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया, जिसके बाद छात्रों के लिए वेबसाइट पर मार्कशीट देखने का लिंक एक्टिव कर दिया गया।

BSEB 10th Result 2026-हाइलाइट्स

छात्र बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026
बोर्ड का नामबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड
रिजल्ट जारी होने की तिथि29 से 31 मार्च 2026 (संभावित)
लॉगिन डिटेल्सरोल नंबर, रोल कोड
परीक्षा तिथि17 से 25 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, जैसे ही रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिवेट होगा, छात्र अपने लॉगिन के ज़रिए अपना बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर Bihar 10th Result 2026‘ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: भविष्य में जरूरत पड़ने पर Marksheet डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *