भारत की जनसंख्या कितनी है | Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai

आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं भारत की जनसंख्या कितनी है| इतना तो आपको पता ही होगा की जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वहीं पहले नंबर की बात की जाय तो उस स्थान पर चीन है। लेकिन जिस तरह से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की 2027 तक भारत (India) की जनसंख्या चीन से अधिक हो सकती है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाय तो भारत का विश्व में 7वां स्थान है। वहीं पॉपुलेशन की दृष्टि से सबसे आगे चीन है और उसके बाद भारत का स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत में कुल जनसंख्या की गणना प्रत्येक 10 सालों में की जाती है। यह जानकारी आपको पहले से ही पता होगी क्योंकि न्यूज चैनल पर भारत के जनसंख्या से जुड़े समाचार खूब दिखाए जाते हैं एवं इसके अलावा जनसंख्या से जुड़ी अन्य रिपोर्ट भी प्रदर्शित की जाती है जिससे पता लगता है में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कितना है और वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है।

भारत की जनसंख्या कितनी है

Contents

 हम आपको बताएंगे की भारत की जनसंख्या कितनी है ? आपको बता दें कि वर्ष 2011 में जनगणना की गयी थी जिसकी रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ थी जिसमें पुरुषो की संख्या 6,23,700,000 करोड़ और महिलाओं की संख्या 58,64,00,000 करोड़ थी। जनगणना 11 साल बाद की जाती है। अब वर्ष 2021 में ही जनगणना की जाएगी। इस लेख में हम आपको भारत की जनसंख्या कितनी है एक अनुमान के अनुसार बताने जा रहें हैं। Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।

Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai

आर्टिकल का नाम भारत की जनसंख्या कितनी है
साल 2021
देश भारत

भारत के राज्यों की जनसंख्या कितनी है?

भारत में कुल 28 राज्य है और उन सब में उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है और सिक्किम सबसे न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य है। यह आँकड़े 2011 की जनगणना के अनुसार है और उसके अनुसार उत्तर प्रदेश की आबादी 19,98,12,341 है। नीचे सारणी से पूरे 28 राज्यों की जनगणना समझायी जा रही है उसे ध्यान से देखें। यह सारणी सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य से शुरू होकर सबसे कम आबादी वाले राज्य की ओर खत्म होगी।

प्राप्त स्थान राज्य का नाम जनसंख्या (लगभग)
1 उत्तर प्रदेश 19 करोड़ 81 लाख
2 महाराष्ट्र 11 करोड़ 23 लाख
3 बिहार 10 करोड़ 40 लाख
4 पश्चिम बंगाल 9 करोड़ 13 लाख
5 मध्य प्रदेश 9 करोड़ 13 लाख
6 तमिलनाडु 7 करोड़ 20 लाख
7 राजस्थान 6 करोड़ 85 लाख
8 कर्नाटक 6 करोड़ 11 लाख
9 गुजरात 6 करोड़ 03 लाख
10 आंध्र प्रदेश 4 करोड़ 93 लाख
11 उड़ीसा 4 करोड़ 19 लाख
12 तेलंगाना 3 करोड़ 52 लाख
13 केरल 3 करोड़ 34 लाख
14 झारखंड 3 करोड़ 30 लाख
15 असम 3 करोड़ 12 लाख
16 पंजाब 2 करोड़ 77 लाख
17 छतीसगढ़ 2 करोड़ 55 लाख
18 हरियाणा 2 करोड़ 53 लाख
19 उत्तराखण्ड 1 करोड़ 01 लाख
20 हिमाचल प्रदेश 68 लाख 56 हजार
21 त्रिपुरा 36 लाख 71 हजार
22 मेघालय 29 लाख 64 हजार
23 मणिपुर 27 लाख 21 हजार
24 नागालैण्ड 19 लाख 80 हजार
25 गोवा 14 लाख 57 हजार
26 अरुणाचल प्रदेश 13 लाख 82 हजार
27 मिज़ोरम 10 लाख 91 हजार
28 सिक्किम 6 लाख 07 हजार

ये सारे जनगणना 2011 में दिये गए आँकड़े के अनुसार है।

भारत की कितनी जनसंख्या थी?

ग्रोथ रेट में गिरावट आ रही थी और सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त से सख्त नियम लागू कर रही थी। सरकार जितना हो सके उतना अपनी ओर से सारे प्रयास किए जा रही थी, जिससे आबादी को एक हद तक रोकने में सफल हो जाएँ। किसी राज्य में कामयाब भी हुये और कइयों में नाकामयाब। ये सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन सरकार अपने कड़े कदम पीछे नहीं लेगी।

साल जनसंख्या (करोड़ में) ग्रोथ रेट/वृद्धि दर
2016 132.46 1.10%
2017 133.87 1.07%
2018 135.26 1.04%
2019 136.65 1.02%
2020 138 0.99%
2021 139.34 0.97%

भारत की जनसंख्या से जुड़े तथ्य

भारत की जनसंख्या से कुछ ऐसे रोचक तथ्य जुड़े हुए है, जिसको जानकर आपको भी आश्चर्य होगा।

  • भारत की कुल जनसंख्या दुनिया की कुल आबादी के 17.7% के बराबर है।
  • भारत का जनसंख्या घनत्व 464 प्रति किमी2 है।
  • भारत के लगभग 65 मिलियन से अधिक लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहते है। यह पूरी संख्या थाईलैंड की कुल जनसंख्या से कुछ ही कम है। थाईलैंड की जनसंख्या 67.01 मिलियन है।
  • भारत का उत्तर प्रदेश राज्य आबादी में पहला स्थान रखता है, 2013 में यूपी की कुल जनसंख्या ब्राज़ील देश की कुल जनसंख्या से अधिक थी। ब्राज़ील की 200.4 मिलियन थी, वही उत्तर प्रदेश की 204.2 मिलियन थी।
  • साल 2013 में प्रयागराज में जो 2 महीने कुंभ का मेला चला था, उसमें आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 120 मिलियन थी जो मेक्सिको की कुल जनसंख्या के बराबर थी।
  • मुस्लिम समुदाय के परिवारों की जनसंख्या 172.2 मिलियन है जो भारत की कुल जनसंख्या का केवल 14% है और पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या उसके कुल जनसंख्या का 97% यानि 176.2 मिलियन है।

Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai 2021 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

2021 में भारत की जनसंख्या कितनी है?

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है, जिसकी वर्तमान में यानि 2021 में कुल जनसंख्या 139 करोड़ है।

भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन है?

सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।

भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन है?

भारत में कुल 28 राज्य है और उन सब में उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है। यह आँकड़े 2011 की जनगणना के अनुसार है और उसके अनुसार उत्तर प्रदेश की आबादी 19,98,12,341 है।

इस वर्ष भारत की कौन सी जनगणना होने जा रही है ?

इस साल भारत की 16वीं जनगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

Leave a Comment