
Mahavir Jayanti 2026: किन राज्यों में रहेगी महावीर जयंती के कारण छुट्टी? क्या खुले रहेंगे बैंक और स्कूल
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती 2026 को लेकर लोगों के मन में छुट्टी और कामकाज को लेकर काफी सवाल चल रहे हैं, और इस बार थोड़ा कन्फ्यूजन भी देखने को मिला है. 31 मार्च को ये बड़ा जैन पर्व मनाया जाएगा, जो भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में खास माना जाता है. गजटेड छुट्टी होने की वजह से देश के कई हिस्सों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स को इस बात की चिंता होती है कि स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद रहेंगे. चलिए जानते हैं कि 31 मार्च को क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा.
Bank Holiday on Mahavir Jayanti 31 March 2026: क्या कल 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे? ये सवाल देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों के मन में है। कल मंगलवार महावीर जयंती के मौके पर देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे
Mahavir Jayanti 2026
Bank Holiday on Mahavir Jayanti 31 March 2026: क्या कल 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे? ये सवाल देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों के मन में है। कल मंगलवार महावीर जयंती के मौके पर देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को गजेटेड हॉलिडे माना जाता है, इसलिए ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
कहां बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ राज्यों में छुट्टी की तारीख में बदलाव भी किया गया है। मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में प्रशासन ने महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च की बजाय 30 मार्च को घोषित की है। ऐसे में लोगों को अपने राज्य या जिले के हिसाब से छुट्टी की सही तारीख जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
बैंकिंग सर्विस की बात करें तो 31 मार्च को अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची और रायपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। पोस्ट ऑफिस भी इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सर्विस चालू रहेंगी, जिससे लोगों को जरूरी काम करने में परेशानी नहीं होगी।
शेयर बाजार 31 मार्च को रहेगा बंद
शेयर बाजार पर भी इसका असर पड़ेगा। 31 मार्च को NSE और BSE दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे, यानी इस दिन शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
स्कूल और कॉलेज का हाल
महावीर जयंती के अवसर पर देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में 31 मार्च 2026 को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि मध्य प्रदेश और कर्नाटक में तारीख में बदलाव किया गया है और यहां 30 मार्च 2026 को अवकाश रहेगा. यानी ज्यादातर राज्यों में 31 मार्च को छुट्टी होगी, लेकिन कुछ राज्यों में इसे एक दिन पहले लागू किया गया है.
बैंक और पोस्ट ऑफिस पर असर
31 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसमें मुंबई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पटना, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं. पोस्ट ऑफिस भी इस दिन बंद रहेंगे. हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे रोजमर्रा के लेन-देन में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी.