IPL Tickets 2026 Booking

IPL Tickets 2026 Booking Start: ₹500 में मैच देखने का मौका, अभी करें ऑनलाइन बुकिंग,जल्दी करें सीट कन्फर्म

ipl tickets price 2026:क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। IPL 2026 (Indian Premier League) के मैचों को लेकर उत्साह अभी से चरम पर है और लाखों फैंस IPL 2026 tickets booking का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी IPL के मैच देश के अलग-अलग शहरों के बड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं।

अगर आप भी IPL 2026 का लाइव मैच स्टेडियम में देखने की योजना बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि IPL 2026 tickets booking कब शुरू होगी, टिकट की कीमत कितनी होगी और ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें।

IPL Tickets 2026 Booking

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल सामने आ गया है. उद्धघाटन मुकाबले में पहली भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले फेज का शेड्यूल सामने आने के बाद लोगों में ग्राउंड पर जाकर मैच देखने की इच्छा भी बढ़ने लगी है. लोग जानना चाहते हैं कि आगामी सीजन के लिए टिकटों की बिक्री कब से शुरू होगी|

अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबलों के टिकट 26 मार्च से बिकने शुरू हो जाएंगे. हालांकि, अन्य मुकाबलों के टिकट कब से मिलेंगे. उनकी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है|

IPL 2026 Tickets Booking कब शुरू होगी?

हर साल IPL के मैच शुरू होने से लगभग 2–3 हफ्ते पहले टिकट बुकिंग शुरू हो जाती है। संभावना है कि IPL 2026 टिकट बुकिंग मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू हो सकती है

टिकट रिलीज होते ही हजारों फैंस एक साथ बुकिंग करते हैं, इसलिए कई बार कुछ ही मिनटों में टिकट sold out हो जाते हैं। इसलिए फैंस को सलाह दी जाती है कि जैसे ही टिकट बिक्री शुरू हो, तुरंत बुकिंग करें।

ipl tickets price 2026

नीचे संभावित कीमत दी गई है:

सीट कैटेगरीसंभावित कीमत
जनरल स्टैंड₹500 – ₹1000
अपर स्टैंड₹1000 – ₹2000
मिड स्टैंड₹2000 – ₹4000
प्रीमियम सीट₹4000 – ₹8000
VIP / कॉर्पोरेट बॉक्स₹10000 – ₹50000

जल्द ही आएगा शेष मैचों का शेड्यूल!

आईपीएल ने साल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं. शेष शेड्यूल की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है. शुरुआती फेज में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है. टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी कोशिश में शुरुआती मोमेंटम हासिल करना चाहेंगी.

बढ़ सकती है मैचों की संख्या

अब तक टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जा रहे थे. जिसमें लीग राउंड के 70 और प्लेऑफ के चार मैच शामिल हैं. खबरों की माने तो इस बार 84 मैच आयोजित कराए जा सकते हैं. लीग मैचों की संख्या 80, जबकि प्लेऑफ में चार मैच शामिल हो सकते हैं|

IPL Entry Rules for Kids: क्या बच्चों के लिए एंट्री फ्री है?

  • IPL मैचों में बच्चों की एंट्री को लेकर भी नियम तय हैं।
  • 2 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा।
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ एक वयस्क का होना अनिवार्य है।
  • बच्चे को मैच के दौरान उसी वयस्क की निगरानी में रहना होगा, जिसके पास मैच का वैध टिकट हो।

IPL 2026 Ticket Booking: टिकट कब से बुक कर सकेंगे?

IPL 2026 के टिकटों की बिक्री को लेकर भी जानकारी सामने आई है। ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow के अनुसार, मुंबई के Wankhede Stadium में होने वाले मैचों के टिकट 26 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, बाकी स्टेडियमों के टिकटों की बिक्री की तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं।

  1. सबसे पहले, आपको BookMyShow या District.in की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप इनका मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. वेबसाइट या ऐप खोलने के बाद, अपना अकाउंट बनाएं और Login करें।
  3. अब होमपेज पर मौजूद “Sports” टैब पर क्लिक करें और वहाँ से “IPL 2026” को सेलेक्ट करें।
  4. आपके सामने आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लिस्ट दिखाई देगी। जिस मैच को आप देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  5. अब “Book Tickets” बटन पर क्लिक करें और जितने टिकट्स आपको चाहिए, वह संख्या चुनें।
  6. इसके बाद आपके सामने स्टेडियम का नक्शा (Seating Map) खुल जाएगा। यहाँ से आप अपनी पसंद की सीट चुनें।
  7. सीट सेलेक्ट करने के बाद, पेमेंट करें और अपनी बुकिंग कंफर्म करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *