ladki bahin maharashtra gov in e kyc status check:महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत जिन महिलाओं के खातों में तकनीकी दिक्कतों की वजह से पैसे नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्हें अपनी गलतियां सुधारने का एक बड़ा अवसर दिया है। अब लाभार्थी महिलाएं 31 मार्च 2026 तक अपने ई-केवाईसी (e-KYC) डिटेल्स को अपडेट कर सकेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने साफ किया है कि कोई भी पात्र महिला केवल कागजी या तकनीकी चूक के कारण इस लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य है। इसके लिए लाभार्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आधार नंबर, OTP और ज़रूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, फोटो, डोमिसाइल/राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और बैंक अकाउंट डिटेल्स अपलोड कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अब तक बड़ी संख्या में बहनों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार ने शेष पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले e-KYC प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। e-KYC – मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना लिंक अधिकृत लिंक खाली दिली आहे|
Mazi Ladki Bahin Yojana eKYC
हाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारिवारिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की वित्तीय सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। बता दें कि लाभ जारी रखने के लिए इस योजना के तहत हर वर्ष ई-केवाईसी करना ज़रूरी है। अब तक बड़ी संख्या में बहनों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार ने शेष पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2025 से पहले e-KYC प्रक्रिया अवश्य पूरी करें।
हर महीने मिलते है 1,500 रुपये
राज्य सरकार के पास पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई शिकायतें पहुंची थीं, जिनमें महिलाओं ने बताया कि फॉर्म भरते समय या डिजिटल वेरिफिकेशन के दौरान उनसे अनजाने में कुछ गलतियां हो गई थीं। इसकी वजह से उनकी किस्त रुक गई थी। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए आखिरी तारीख में बढ़ोतरी की गई है। जून 2024 में शुरू हुई इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत हर महीने 1,500 रुपये की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया हर साल पूरा करना अनिवार्य है। इससे योजना की पारदर्शिता बनी रहे और फर्जी दावों को रोका जा सके।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं। योजना मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनकी आयु 21 से 65 वर्ष के बीच है। इसके अलावा, परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। एक अनिवार्य शर्त यह भी है कि लाभार्थी महिला राज्य की किसी अन्य वित्तीय कल्याण योजना का लाभ न ले रही हो। इसके साथ ही आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और सरकारी रिकॉर्ड में आपकी सभी जानकारियां सटीक होनी चाहिए।
लाडकी बहिन योजना हाई लाइट्स
| हाइलाइट्स | डिटेल्स |
| मासिक सहायता राशि | पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद DBT के माध्यम से दी जाती है। |
| पात्रता आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष की महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। |
| आय सीमा | वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
| शुरुआत | योजना की शुरुआत जून 2024 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई। |
| ई-केवाईसी अनिवार्यता | लाभ जारी रखने के लिए हर वर्ष ई-केवाईसी करना ज़रूरी है। |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, फोटो, डोमिसाइल/राशन कार्ड/वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि। |
| पारदर्शिता व सुरक्षा | ई-केवाईसी से फर्जी लाभार्थियों को रोका जाएगा और सही महिलाओं तक लाभ सुनिश्चित होगा। |
| eKYC LINK/ ई-केवायसी लिंक | अधिकृत लिंक खाली दिली आहे (ladakibahin.maharashtra.gov.in) |
| Ladki Bahin Yojana Status | अधिकृत लिंक खाली दिली आहे |
| eKYC की आखिरी तारीख | 31 दिसंबर 2025 |
ई-केवाईसी के लिए कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी:
- आधार कार्ड (प्राथमिक पहचान पत्र)
- लाभार्थी की नवीनतम फोटो
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट / राशन कार्ड / वोटर आईडी / जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार)
- विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट डिटेल्स
Ladki Bahin Yojana eKYC ई-केवाईसी कैसे करें
e-KYC – मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना:
e-KYC: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लिक करावे.
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: https://ladakibahin.maharashtra.gov.in
- होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आधार ऑथेंटिकेशन की सहमति देकर Send OTP पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- सफल वेरिफिकेशन के बाद ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी और लाभ मिलते रहेंगे।
| e-KYC – मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना | इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें |
Ladki bahin yojana online apply महाराष्ट्र link
आप मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/
पर कर सकते हैं। यदि आप “नया पंजीकरण / साइन अप” करना चाहते हैं, तो इसके लिए सीधे इस लिंक https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/signup
पर जाएं। आवेदन या e-KYC प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर, चरणबद्ध (फेज वाइज) सही प्रक्रिया यहाँ बताई गई है, जिससे आप आसानी से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
Mazi Ladki Bahin Yojana eKYC
