UP SIR Voter List 2026: वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया! ऐसे करें चेक, ceouttarpradesh.nic.in पर डायरेक्ट लिंक

UP SIR Voter List 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। मतदाता यह जांच सकते हैं कि उनका नाम सूची में है या कट गया। इसके लिए ECI की आधिकारिक वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in या electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। राज्य की राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर विशेष जोर दिया जाए।

UP SIR Voter List 2026: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinva) ने बताया कि दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच नोटिस चरण के दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बताते चलें कि इसके फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी किया जायेगा।

UP SIR Voter List 2026

उत्तर प्रदेश में Special Intensive Revision (SIR)-2026 चुनाव आयोग (ECI) द्वारा किया जाने वाला विशेष पुनरीक्षण अभियान है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना है, ताकि नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें और डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। बता दें कि राज्य में इस प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक बदलाव देखने को मिले हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कब हुई जारी:

यूपी की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 6 जनवरी 2026 को जारी की गई। पहले इसे 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया जाना था, लेकिन 26 दिसंबर को सत्यापन पूरा होने के बाद तारीख बढ़ाई गई। यह ड्राफ्ट इसलिए अहम है क्योंकि इसी के आधार पर अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • लिस्ट में नाम देखना है तो सबसे पहले वोटर सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-
  • https://voters.eci.gov.in/
  • यहां ‘Special Intensive Revision (SIR)- 2026’ टाइटल पर क्लिक करें।
  • अब ‘Search your name in Last SIR’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस लिस्ट को दो तरीकों से खोजा जा सकता है, एक तरीका चुनावी विवरण है और दूसरा तरीका
  • अंतिम एसआईआर ई-रोल है।
  • अब इलेक्ट्रोरल डिटेल के जरिए खोजें पर क्लिक करें।
  • यहां अपने राज्य, जिला, विधानसभा, पोलिंग स्टेशन और नाम आदि ऑप्शन भरें।
  • अब कैप्चा भरें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगर आपने Search in last SIR E-Roll चुना है तो अपना राज्य चुने और क्लिक व्यू पर जाएं।
  • अब अपना जिला और विधानसभा चुने और ‘क्लिक शो’ ऑप्शन पर जाएं। विवरण आपके सामने खुल
  • जाएगा, जिसमें अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
  • मतदाता ECINET मोबाइल ऐप के जरिए भी लिस्ट देख सकते हैं।

कैसे दर्ज करें आपत्ति

  • अगर आपका नाम इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है तो बीएलओ या ऑनलाइन माध्यम से चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज करानी है।
  • आपत्तियां फॉर्म 6 भरकर दर्ज की जा सकती हैं।
  • मतदाता फॉर्म voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन या ECINET ऐप के माध्यम से जमा कर
  • सकते हैं।
  • इसके साथ ही ऑफलाइन फॉर्म जमा करने के लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करना होगा।

कौन से दस्तावेज है मान्य

  • कोई भी आईडी, जो केंद्र या राज्य सरकार या किसी पीएसयू कंपनी ने जारी की गई हो।
  • मान्य ऑथारिटी द्वारा जारी की गई जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • किसी भी शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं प्रमाण पत्र/शैक्षिक दस्तावेज
  • अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (यह सिर्फ आईडी कार्ड है ना गरिकता प्रमाणपत्र नहीं)हीं
  • जमीन के जुड़े दस्तावेज
  • राज्य/स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किया गया पारिवारिक रजिस्टर।

Uttar Pradesh Voter List 2026 PDF Download

Form 6 English

Form 6 Hindi

Form 8 English

Form 8 Hindi

Declaration form (Annexure D) English

Declaration form (Annexure D) Hindi

Electoral Rolls of Previous SIR – 2003

Leave a Comment