UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 अधिसूचना 7466 पदों के लिए जारी, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और अधिक जानकारी देखें

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड) के कुल 7,466 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यह लेख अंत तक पढ़ें।

 उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड टीचर भर्ती (UP LT Grade Teacher recruitment 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार टीचर बनने का सपना देख रहे हैं वेर सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

UP LT Grade Teacher Recruitment 2025

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की विस्तृत अधिसूचना आज, 28 जुलाई 2025 को uppsc.up.nic.in पर विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 के तहत जारी की गई है। इस नोटिफिकेशन की PDF में रिक्तियों की संख्या, ऑनलाइन आवेदन की तारीख, आयु सीमा, और भर्ती से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड भर्ती 2025 का संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
संगठन का नामउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
पद का नामएलटी ग्रेड शिक्षक (लाइसेंसीएट ग्रेड शिक्षक)
कुल रिक्तियां7466
ऑनलाइन आवेदन तिथियां28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन
आयु सीमा21 से 40 वर्ष
वेतनमान9,300 रुपये – 34,800 रुपये + ग्रेड पे ₹4,800
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए कुल 7466 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक रिक्तियों 2025 का विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

लिंगरिक्तियां (संख्या)
पुरुष4860
महिला2525
विकलांग उम्मीदवार81
कुल7466

UP LT Grade Teacher Bharti 2025 के लिए Eligibility Criteria क्या है?

शैक्षणिक योग्यता ( Education Qualification):- इन पदों के लिए बीएड धारक ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ विषयों में बीएड की अनिवार्यता से छूट भी दी जा सकती है। शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऊपर दी गई विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आयु-सीमा (Age Limit):- यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उनका जन्म 2 जुलाई 1985 से लेकर 1 जुलाई 2004 के बीच होना जरूरी है।

UP LT Grade Teacher Application Form 2025 Link

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक अब सक्रिय हो गया है। योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 28 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। 7466 शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए यूपी टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।

Read More-RRB Paramedical Staff Vacancy 2025

UP LT Grade Teacher Apply Online 2025 Linkयहां क्लिक करें

यूपी LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025: आवेदन शुल्क क्या है?

सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 65 रुपये, और विकलांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।

UP LT Grade Teacher 2025: Selection Process क्या है?

एलटी ग्रेड शिक्षक (विभिन्न विषय) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

आधिकारिक विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें

Leave a Comment